CG Youth Congress Election 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव 2026 का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जसप्रीत सिंह और रोशन नेगी ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।
29 मई से 13 जून तक नामांकन प्रक्रिया
घोषित कार्यक्रम के अनुसार, ब्लॉक और जिला कमेटियों के लिए नामांकन 29 मई से 13 जून तक भरे जाएंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के लिए नामांकन 11 जून से 13 जून तक दाखिल किए जा सकेंगे।
15 से 18 जून तक होगी स्क्रूटनी
नामांकन प्रक्रिया के बाद 15 जून से 18 जून तक स्क्रूटनी (जांच) की जाएगी। इसके बाद आगे की चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी।
5 जोन में बांटा गया प्रदेश
चुनाव को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रदेश को 5 जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन के लिए ZRO (जोनल रिटर्निंग ऑफिसर) नियुक्त किए जाएंगे, जो चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
पूरी तरह डिजिटल होगी सदस्यता और चुनाव प्रक्रिया
इस बार युवा कांग्रेस चुनाव में सदस्यता अभियान और मतदान प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी।
संगठन को मजबूत करने पर फोकस
पार्टी नेताओं का कहना है कि इस चुनाव के जरिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा और नए युवाओं को नेतृत्व का अवसर मिलेगा


