मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म उलझ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर ने सुहाना भाटिया के किरदार में नजर आएंगी। उलझ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित फिल्म है। मंगलवार को उलझ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के यूजर्स जाह्नवी कपूर की उलझ के ट्रेलर को पूर्व पीएम इमरान खान से जोड़ रहे हैं।
जाह्नवी कपूर की उलझ के ट्रेलर में एक बड़ी रैली दिखाई दे रही हैं। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है। साथ ही लहराते हुए झंडे भी दिख रहे हैं। इस ट्रेलर को देखने के बाद पाकिस्तानी यूजर्स का कहना है कि ये पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ का जलसा है। दरअसल, इमरान खान इस वक्त जेल में है। इसलिए पाकिस्तानी यूजर्स पूर्व पीएम के सपोर्ट के लिए इस क्लिप का उपयोग कर रहे हैं।
पाकिस्तानी यूजर्स का कमेंट
उलझ का ट्रेलर देखने के बाद पाकिस्तानी यूजर्स का कहना है कि वह इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ का जलसा देखने के लिए ट्रेलर देख रहे हैं। अब वह फिल्म देखने का इंतजार कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ 2 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जाह्नवी के अलावा गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, मेयांग चांग, आदिल हुसैन, जितेंद्र जोशी और राजेंद्र गुप्ता नजर आने वाले हैं।
उलझ का ट्रेलर
जाह्नवी कपूर की फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कोई ऐसा इंसान है, जो एम्बेसी का डेटा को लंदन में लीक कर रहा है। खुफिया जानकारियों को बाहर भेज रहा है। संदेह सब पर है। इंडिया की सबसे यंग डिप्टी हाई कमिश्नर सुहाना भाटिया पर भी। फिल्म के ट्रेलर में सुहाना भाटिया को नेपोटिज्म के नजर से देखते हैं। लोगों को लगता है कि सुहाना अपने सरनेम के वजह से यहां तक पहुंची है। सुहाना के अंदर कोई काबिलियत नहीं है।
जाह्नवी कपूर ये फिल्म उसके रियल लाइफ से भी मैच करती है। जाह्नवी कपूर को अक्सर लोग नेपोटिज्म के नजर से देखते हैं। जाह्नवी के काबिलियत को सरनेम में बदल देते हैं। ट्रेलर में आगे दिखता है कि सुहाना पट देश के खिलाफ गद्दारी करने का आरोप लगता है। आप ये देखना दिलचस्प होगा की जाह्नवी कपूर यानी सुहाना इस राजनीतिक संकट से खुद को और देश को कैसे बाहर निकलेंगी। उलझ के अलावा जाह्नवी कपूर जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ देवारा में नजर आएंगीं। वहीं एक्ट्रेस वरुण के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में भी नजर आएंगीं। इसके अलावा वह राम चरण के साथ पौराणिक फिल्म कर्ण और आरसी 16 में भी दिखाई देगीं।