VIDEO- मॉस्को के पास क्रोकस सिटी मॉल में गोलीबारी, 40 से ज्यादा लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

देश-विदेश

रूस की राजधानी मॉस्को से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के एक क्रोकस सिटी मॉल में आतंकी हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि सैन्य वर्दी पहने हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि गोलीबारी शुरू होने के बाद एक धमाका भी हुआ। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने बताया कि शुक्रवार को मॉस्को में एक समारोह स्थल के सभागार में कई बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें अनेक लोग घायल हो गए। आरआईए नोवोस्ती ने कहा कि सैन्य वर्दी पहने कम से कम पांच लोगों ने हथियारों से गोलीबारी की।

https://x.com/Megatron_ron/status/1771231630645928380?s=20