आज छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले पर रहेंगे गृहमंत्री “अमित शाह” पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे शाह

देश-विदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर जनसभा को संबोधित करने गृहमंत्री अमित शाह पहली बार दुर्ग जिला आ रहे हैं। वो यहां 1 घंटा 40 मिनट रुकेंगे। इस बीच भिलाई के सेक्टर 1 स्थित पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक अमित शाह दोपहर 1.35 बजे हेलीकॉप्टर से जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे और दोपहर 3.15 बजे बालाघाट मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।