Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: गौरवपूर्ण उपलब्धि में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का योगदान राज्य के लिए गर्व की बात – मुख्यमंत्री श्री साय.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » गौरवपूर्ण उपलब्धि में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का योगदान राज्य के लिए गर्व की बात – मुख्यमंत्री श्री साय.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

गौरवपूर्ण उपलब्धि में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का योगदान राज्य के लिए गर्व की बात – मुख्यमंत्री श्री साय.

Hum Vatan News
Last updated: November 3, 2025 8:23 PM
By
Hum Vatan News
Share
Niyada Nellanar Scheme
Niyada Nellanar Scheme
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 3 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्वविजेता बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह विजय न केवल पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए भी अत्यंत विशेष महत्व रखती है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का योगदान राज्य के लिए गर्व की बात है। कवर्धा जिले की आकांक्षा सत्यवंशी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में बतौर फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी और प्रदर्शन को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

उन्होंने कहा कि आकांक्षा सत्यवंशी इससे पहले छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट टीम और अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम से भी जुड़ी रही हैं। खिलाड़ियों की फिटनेस के प्रति उनका समर्पण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और उत्कृष्ट पेशेवर दक्षता इस ऐतिहासिक जीत में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करती है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आकांक्षा सत्यवंशी जैसी प्रतिभाशाली बेटियाँ आज छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश और दुनिया में रोशन कर रही हैं। उन्होंने आकांक्षा को राज्य की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की युवतियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा — “यह जीत नारी शक्ति, परिश्रम और आत्मविश्वास की जीत है। हमें गर्व है कि इस गौरवमयी पल में छत्तीसगढ़ की बेटी ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।”

मुख्यमंत्री श्री साय ने आकांक्षा सत्यवंशी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी सफलता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : पुल टूटते ही बीच में अटक गई बस, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला
Featured छत्तीसगढ़
CG Culture : राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति, नारायणपुर के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात
Featured छत्तीसगढ़
Railway New Rule : भारी सामान के साथ यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, ऑनलाइन लगेज फीस भरने की सुविधा शुरू
Featured छत्तीसगढ़
CG News : अंधविश्वास को बढ़ावा देने के आरोप में कार्रवाई, वायरल वीडियो के बाद शिक्षिका गीता कुम्भकार सस्पेंड
Featured छत्तीसगढ़
BSP स्क्रैप चोरी मामले में भाजपा नेता भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित
Featured छत्तीसगढ़
CG RTE Admission 2026 : आरटीई प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में, रायपुर समेत प्रदेशभर में हजारों सीटें अब भी खाली
Featured छत्तीसगढ़
RRB Level-1 CBT Exam : रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 3 जोड़ी ट्रेनों में लगाए गए अतिरिक्त कोच
Featured छत्तीसगढ़
CG News : खाने को लेकर बवाल, अंडा न मिलने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Liquor Scam : शराब घोटाले में EOW का बड़ा एक्शन, भिलाई के दो CA के ठिकानों पर मारे गए छापे

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News :चाय की टपरी पर छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर सहेली से भी मारपीट; आरोपी हिरासत में

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Mahatari Vandan Yojana’ में नए आवेदन कब होंगे शुरू’ हजारों महिलाओं को पोर्टल खुलने का इंतजार

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?