Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नन्हें बाल गोपालों के संग मुख्यमंत्री निवास में हर्षोल्लास के साथ मनाई जन्माष्टमी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नन्हें बाल गोपालों के संग मुख्यमंत्री निवास में हर्षोल्लास के साथ मनाई जन्माष्टमी

अन्यछत्तीसगढ़लाइफस्टाइल

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नन्हें बाल गोपालों के संग मुख्यमंत्री निवास में हर्षोल्लास के साथ मनाई जन्माष्टमी

Hum Vatan News
Last updated: August 17, 2025 6:33 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 16 अगस्त 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में इस बार जन्माष्टमी का उत्सव राजधानी रायपुर के बैरन बाजार स्थित आंगनबाड़ी के नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ मनाया। बच्चों ने राधा और कृष्ण का रूप धरकर अपनी अठखेलियों और मनमोहक वेशभूषा से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे निवास परिसर को फूलों, रंगीन रोशनियों और सजावट से सुसज्जित किया गया, जिससे वातावरण भक्ति और उल्लास से भर गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने कृष्ण-लीला की झांकियां और प्रसंग प्रस्तुत किए। उनकी मासूमियत और भावपूर्ण अभिनय ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री निवास बच्चों की हंसी और उल्लास से गुलजार रहा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर तरक्की की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीला हमें धर्म, नीति और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देती है। छत्तीसगढ़ की जनता की मेहनत और आस्था से प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। हमारा संकल्प है कि भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ को न्याय, सद्भाव और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्नेहपूर्वक सभी बच्चों को अपने हाथों से चाकलेट, शिक्षण सामग्री और प्रसाद का वितरण किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ते हैं। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, मितुल कोठारी, सुनील पिल्ले, मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ रुपए की बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
दिवाली की शुभकामनाओं के नाम पर साइबर ठगी, WhatsApp का एक क्लिक खाली कर सकता है बैंक खाता
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : पुरानी प्रेमिका के नए रिश्ते से भड़का आशिक, गैरेज में घुसकर मचाया आतंक’ चाकूबाजी में 3 घायल
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में हाथियों का बढ़ता आतंक, सूरजपुर में दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : रायपुर में सड़क हादसे के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा, 6 लाख के मुआवजे पर अड़ी विदेशी युवती’ VIDEO वायरल
Featured छत्तीसगढ़
निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को High Court’ से झटका, चुनाव याचिका खारिज करने से कोर्ट का इनकार
Featured छत्तीसगढ़
Railway Recruitment 2026 : रेलवे में नौकरी पाने का बड़ा अवसर’ 10वीं पास के लिए 4,651 वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन
Featured job देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

PM Modi’ ने जवानों संग मनाई दिवाली, बस्तर के लोकगीत पर जमकर झूमे’ महिला जवानों के साथ किया डांस

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत’ बिलासपुर से छपरा तक मिलेगी स्पेशल ट्रेन की सुविधा, जानें पूरा शेड्यूल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज’ अगले 48 घंटे में और बढ़ेगी ठंड, गिरेगा पारा

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?