Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: दिल्ली जाने वाली Air India की फ्लाइट कैंसिल, टेकऑफ से पहले आई खराबी, प्लेन में मौजूद थे 2 सांसद
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » दिल्ली जाने वाली Air India की फ्लाइट कैंसिल, टेकऑफ से पहले आई खराबी, प्लेन में मौजूद थे 2 सांसद

देश - विदेश

दिल्ली जाने वाली Air India की फ्लाइट कैंसिल, टेकऑफ से पहले आई खराबी, प्लेन में मौजूद थे 2 सांसद

Hum Vatan News
Last updated: August 18, 2025 12:59 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली – एयर इंडिया के विमान में फिर तकनीकी खराबी सामने आई है। केरल के कोच्चि से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 504 में रविवार देर रात तकनीकी खराबी आ गई। विमान कोच्चि से दिल्ली के लिए उड़ान भरने ही वाला था, लेकिन टेकऑफ से कुछ देर पहले पायलट ने दिक्कत महसूस की। पायलट ने तुरंत एटीसी से संपर्क किया गया और टेकऑफ रोक दिया।

Contents
एयर इंडिया ने जारी किया बयानसांसद बोले- ऐसा लगा जैसे विमान रनवे पर फिसल गयाएयर इंडिया की मिलान-दिल्ली फ्लाइट भी कैंसिल

एयर इंडिया ने जारी किया बयान

एयर इंडिया ने अपने बयान में बताया कि फ्लाइट संख्या AI 504 में उड़ान भरने के दौरान तकनीकी खराबी का पता चला। कॉकपिट क्रू ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उड़ान नहीं भरने का फैसला किया और विमान को रखरखाव जांच के लिए वापस बे में ले आए। एयरलाइन प्रवक्ता के अनुसार, समस्या का समाधान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और यात्रियों के लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की गई है। कोचिन एयरपोर्ट को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सांसद बोले- ऐसा लगा जैसे विमान रनवे पर फिसल गया

इस फ्लाइट में एर्नाकुलम से कांग्रेस के लोकसभा सांसद हिबी ईडन भी सवार थे। कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि उन्हें रनवे पर विमान के फिसलने जैसा अनुभव हुआ। इसके बाद, दूसरी फ्लाइट ने देर रात 2:30 बजे कोच्चि से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। ईडन ने X पर एक पोस्ट में बताया, ”विमान AI 504 में कुछ एबनॉर्मल था। ऐसा लगा जैसे विमान रनवे पर फिसल गया।”

- Advertisement -
HTML5 Icon

इस विमान में राज्यसभा सांसद जेबी मथर भी थीं। उन्होंने बताया कि पायलट ने बाद में घोषणा की कि विमान यात्रा के लिए ठीक नहीं है। मथर ने कहा कि पायलट ने घोषणा की कि यह विमान यात्रा के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इसलिए, यात्रियों को दूसरे विमान में शिफ्ट किया जाएगा।

एयर इंडिया की मिलान-दिल्ली फ्लाइट भी कैंसिल

इससे पहले शनिवार को एअर इंडिया की मिलान-दिल्ली फ्लाइट पुशबैक के दौरान तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई थी। एयरलाइन ने रविवार को बताया कि टेकऑफ की तैयारी के दौरान रखरखाव संबंधी खराबी का पता चला था। बाद में फ्लाइट के क्रू मेंबर्स का ड्यूटी समय भी पूरा हो गया था, जिससे कारण टेकऑफ करना असुरक्षित और नियमों के खिलाफ था। एयर इंडिया ने फ्लाइट कैंसिल होने को लेकर यात्रियों से माफी भी मांगी थी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

CG Tourism News : पर्यटकों को बड़ा झटका, छत्तीसगढ़ के जंगलों में 3 महीने तक प्रवेश पर रोक, आज से आदेश लागू
Featured छत्तीसगढ़
CCPL फाइनल में दर्शकों के बीच मारपीट, चीयर लीडर्स पर अभद्र टिप्पणी से मचा बवाल, मैदान में फेंकी गईं बोतलें
Featured खेल छत्तीसगढ़
CG NEWS : CM हेल्पलाइन 1076 पर 5 दिन में 15,434 शिकायतें, बिजली और जमीन से जुड़े मामले सबसे आगे
Featured छत्तीसगढ़
CG News : घरेलू विवाद में बेटे ने मां की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में
Featured छत्तीसगढ़
TMC
ममता को महाझटका: TMC के 20 बागी सांसदों का ‘NCPI’ में विलय, खतरे में दीदी की ‘सांसदी’ पावर
Featured national
CG NEWS : जिला जेल के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक, 200 मीटर दायरे को घोषित किया गया नो-फ्लाई जोन
Featured छत्तीसगढ़
PM Modi’ स्लोवाकिया पहुंचे, ब्रेड-नमक से हुआ पारंपरिक स्वागत, आज राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात
Featured देश - विदेश
होर्मुज
खुल जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्‍य: समझौते के बाद खुलेगा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz), दुनिया को मिलेगी ऊर्जा संकट से राहत
Featured international

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़देश - विदेश

Mobile Emergency Alert Update : अब फोन पर नहीं बजेगा इमरजेंसी अलर्ट, सरकार ने अस्थायी रूप से रोकी सेवा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

रक्तदान सबसे बड़ा दान, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं – राज्यपाल श्री डेका…. विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?