Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: 5 लाख अनीमिया जांच, 1.91 लाख गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग: 2.72 लाख सिकल सेल, 3.72 लाख टीबी जांच, 67 हजार बच्चों का किया गया टीकाकरण.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » 5 लाख अनीमिया जांच, 1.91 लाख गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग: 2.72 लाख सिकल सेल, 3.72 लाख टीबी जांच, 67 हजार बच्चों का किया गया टीकाकरण.

अन्यछत्तीसगढ़

5 लाख अनीमिया जांच, 1.91 लाख गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग: 2.72 लाख सिकल सेल, 3.72 लाख टीबी जांच, 67 हजार बच्चों का किया गया टीकाकरण.

Hum Vatan News
Last updated: October 3, 2025 9:01 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

- Advertisement -
HTML5 Icon

रायपुर 3 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” ने छत्तीसगढ़ में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। बीते पखवाड़े भर में प्रदेशभर में 31 हजार से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 22 लाख लोगों ने जांच और उपचार की सेवाएं प्राप्त कीं। विशेष बात यह रही कि इन शिविरों में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही। यह इस तथ्य को प्रमाणित करता है कि अब ग्रामीण अंचलों में भी महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो रही हैं। यह सहभागिता अभियान के उस मूल विचार को सशक्त करती है, जिसके अनुसार जब महिला स्वस्थ होती है, तभी पूरा परिवार और समाज सशक्त बनता है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इन शिविरों में महिला स्वास्थ्य, पोषण और अनीमिया जांच को विशेष प्राथमिकता दी गई। इस दौरान पाँच लाख से अधिक लोगों की अनीमिया जांच की गई। यह न केवल जांच की व्यापकता को दर्शाता है, बल्कि यह भी स्पष्ट करता है कि राज्य सरकार महिलाओं में खून की कमी जैसी पुरानी समस्या के समाधान हेतु ठोस कदम उठा रही है। शिविरों में गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, बच्चों का टीकाकरण, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, टीबी, कैंसर और सिकल सेल जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग को भी शामिल किया गया। परिणामस्वरूप 1.91 लाख गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, 2.72 लाख लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग हुई, 3.72 लाख लोगों की टीबी जांच की गई और 67 हजार से अधिक बच्चों को टीके लगाए गए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

अभियान अंतर्गत महिला स्वास्थ्यकर्मियों और विशेषज्ञों ने बड़ी संख्या में महिलाओं को संतुलित आहार, आयरन-फोलिक एसिड की महत्ता, स्वच्छता और जीवनशैली में सुधार जैसे विषयों पर परामर्श दिया। यह पहल उपचार से आगे बढ़कर समय रहते रोगों की पहचान और रोकथाम की दिशा में भी कारगर सिद्ध हो रही है। लगभग 13 लाख लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर जागरूक किया गया, जिससे यह स्पष्ट है कि यह अभियान केवल बीमारियों का उपचार नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति सोच बदलने का प्रयास भी है।

अभियान की व्यापकता का अनुमान इस तथ्य से भी लगाया जा सकता है कि इसे नवरात्रि महोत्सव से जोड़कर महिला स्वास्थ्य और परिवार सशक्तिकरण की अभिनव पहल की गई। राज्य के विभिन्न जिलों में नवरात्रि के दौरान माता पंडालों और गरबा स्थलों पर हजारों महिलाओं ने ‘स्वस्थ नारी–सुरक्षित परिवार’ का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने महिलाओं को स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया।

राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ा है। इस दौरान 36,186 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड एवं प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कार्ड वितरित किए गए, जिससे अब उन्हें उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं तक निःशुल्क पहुंच मिल सकेगी। छत्तीसगढ़ का यह अभियान केवल स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार नहीं, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण का एक मॉडल बनकर उभर रहा है। गांव-गांव और दूरस्थ अंचलों तक पहुँचते हुए यह पहल दर्शाती है कि जब नीतियां ज़मीन पर उतरती हैं, तो बदलाव केवल आंकड़ों में नहीं, बल्कि जीवन के हर स्तर पर दिखाई देता है।

टीबी उन्मूलन की दिशा में केंद्र और राज्य की साझा प्रतिबद्धता

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13318/10

Advertisement Carousel
  • 13415/1

Latest Post

Sonam Wangchuk: रायपुर में वांगचुक के समर्थन में रैली, युवाओं ने उठाई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात
छत्तीसगढ़
tehsil office murder: हर कदम पर खून के निशान, सवालों में सुरक्षा व्यवस्था
छत्तीसगढ़
Sonam Wangchuk :सोनम वांगचुक की रिहाई की गूँज छत्तीसगढ़ तक! राज्यपाल से मिला नागरिक प्रतिनिधिमंडल
Featured छत्तीसगढ़
Pahalgam Attack :पहलगाम हमला: आतंकियों को ‘मोबाइल चार्जर’ देने वाला मददगार धराया, 4 बार की थी मुलाकात
देश - विदेश
500 crore fraud: बिटकॉइन ने छीना बुजुर्गों का भरोसा, मलेशिया घुमा कर लूटी कमाई
छत्तीसगढ़
Hasdeo River Incident: पिकनिक ने छीनी हंसी, हसदेव नदी हादसे में एक की मौत, दो की तलाश
छत्तीसगढ़
Rukmini Vasanth : नेशनल क्रश बनीं रुक्मिणी वसंत! ‘कंतारा’ एक्ट्रेस की हॉटनेस ने श्वेता तिवारी को भी छोड़ा पीछे
Featured देश - विदेश
Gautam Gambhir : गंभीर-अगरकर का ‘गठबंधन’: क्या हेड कोच ने 2027 WC की राह से रोहित को हटाया?
खेल

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Bee Attack : मौत का डंक: भीषण मधुमक्खी हमले से 2 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, कई घायल

By
Hum Vatan News
2 Min Read
छत्तीसगढ़

Vishnu Dev Sai Delhi tour: राष्ट्रपति मुर्मू को आमंत्रित करने दिल्ली रवाना हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री

By
Hum Vatan News
2 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ की धरती सदा से रही है साहित्य और संस्कृति की धरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?