Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: उत्तराखंड के चमोली में भीषण हिस्खलन, 57 मजदूर फंसे, मौसम खराब होने से राहत और बचाव में परेशानी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » उत्तराखंड के चमोली में भीषण हिस्खलन, 57 मजदूर फंसे, मौसम खराब होने से राहत और बचाव में परेशानी

Featuredदेश - विदेश

उत्तराखंड के चमोली में भीषण हिस्खलन, 57 मजदूर फंसे, मौसम खराब होने से राहत और बचाव में परेशानी

Hum Vatan News
Last updated: February 28, 2025 2:50 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

उत्तराखंड के चमोली में भीषण हिमस्खलन में 57 मजदूर दब गए। जिस इलाके में हिमस्खलन हुआ वहां सड़क निर्माण का काम चल रहा था। चमोली के माणा  स्थित बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) के कैंप के पास ग्लेशियर फटने से यह बड़ा हादसा हुआ। 10 मजदूरों को बचा लिया गया है। मौके पर राहत और बचाव दल को भेजने की कोशिश जारी है। भारी बर्फबारी के चलते राहत और बचाव कार्य शुरू करने में परेशानी आ रही है।

Contents
घायल मजदूरों को माणा आर्मी कैंप में भेजा गयालगातार बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलेंसीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख

रायपुर नगर निगम को संवारने का संकल्प जनता की कसौटी पर खरा उतरना ध्येय: मीनल चौबे

- Advertisement -
HTML5 Icon

घायल मजदूरों को माणा आर्मी कैंप में भेजा गया

पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता IG नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि बार्डर इलाके माणा में सीमा सड़क संगठन (BRO) के कैंप के पास भीषण हिमस्खलन हुआ है। इस हिमस्खल की चपेट में आकर 57 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 मजदूरों को बचा लिया गया है। हालत गंभीर होने के चलते इन्हें माणा के पास आर्मी के कैंप में भेज दिया गया है। इस बीच, BRO(सीमा सड़क संगठन) के अधिशासी अभियंता CR मीना ने बताया कि मौके पर 57 मजदूर मौजूद हैं। तीन से चार एंबुलेंस भी भेजी गई हैं, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण बचाव दल को वहां पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

CG Budget Session : राष्ट्रीय औसत से ज्यादा छत्तीसगढ़ में ग्रोथ, वित्त मंत्री चौधरी ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट

लगातार बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

चमोली के डीएम संदीप तिवारी ने बताया कि चमोली जिले में माना गांव से आगे ग्लेशियर फटने से 57 मजदूर फंसे हुए हैं। मौसम खराब होने की वजह से फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया है। इलाके में लगातार बर्फबारी हो रही है। इस वजह से हेलीकॉप्टर वहां नहीं जा सकता है।जहां पर ग्लेशियर फटा है वह ऐसा इलाका है जो नो नेटवर्क जोन है। सेटेलाइट फोन भी वहां पर काम नहीं कर रहे हैं। हादसे का शिकार हुई टीम के साथ कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। हमारी कोशिश है कि सभी को रेस्क्यू किया जा सके। अब तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। इस बारे में ताजा अपडेट मिलने पर मीडिया को सूचित किया जाएगा।

सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : मेडिकल स्टोर में इलाज का VIDEO वायरल, बिना डिग्री प्रैक्टिस के आरोप पर मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
BJP नेता पर चाकू से हमला, CCTV कैमरे में कैद हुआ पूरा मामला; देखें LIVE VIDEO
Featured छत्तीसगढ़
CG News : गणेश उत्सव से पहले सरकार का बड़ा कदम, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
Featured छत्तीसगढ़
IGKV के जर्जर हॉस्टल की खुली पोल, अचानक गिरा प्लास्टर’ छात्रों में दहशत
Featured छत्तीसगढ़
Accident News
CG Accident : भाई लेने गया था बहन को मायके, घर पहुंचने से पहले सड़क हादसे में दोनों की गई जान
Featured छत्तीसगढ़
BREAKING NEWS : गुलाब सिद्धू के घर चलीं गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात’ धमकी मिलने के बाद बढ़ी चिंता
Featured देश - विदेश
IND vs AFG: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से खौफ में अफगानिस्तान? बल्लेबाज को रोकने के लिए तैयार किया प्लान
Featured खेल
Indonesia Ship Missing: 240 यात्रियों से भरे जहाज का संपर्क टूटा, 102 का रेस्क्यू; 137 की तलाश जारी
Featured international देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

CIA Big Revelation On Osama bin Laden: 1998 में ही भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा, CIA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featurednationalदेश - विदेश

BRICS Summit 2026: पुतिन-चिनफिंग के बीच दिखे PM मोदी, सामने आई दूसरे दिन की खास तस्वीर

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा बदलाव, चीफ जस्टिस केआर महापात्र के पदभार संभालते ही कई डिस्ट्रिक्ट जज ट्रांसफर

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?