Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: सुव्यवस्थित धान खरीदी से बढ़ा किसानों का भरोसा…. कांकरिया उपार्जन केंद्र की व्यवस्था बनी मिसाल.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » सुव्यवस्थित धान खरीदी से बढ़ा किसानों का भरोसा…. कांकरिया उपार्जन केंद्र की व्यवस्था बनी मिसाल.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सुव्यवस्थित धान खरीदी से बढ़ा किसानों का भरोसा…. कांकरिया उपार्जन केंद्र की व्यवस्था बनी मिसाल.

Hum Vatan News
Last updated: December 19, 2025 7:16 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

 रायपुर, 19 दिसंबर 2025/
पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को पूरी तरह सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी ढंग से संचालित किया जा रहा है। किसानों की सुविधा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। इसका सकारात्मक परिणाम यह है कि किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच पा रहे हैं और शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

धान खरीदी प्रक्रिया में तुंहर टोकन ऐप ने किसानों के लिए व्यवस्था को और अधिक सरल व सुगम बना दिया है। समय पर टोकन उपलब्ध होना, केंद्रों में व्यवस्थित तौल, बैठने की सुविधा, पेयजल एवं छाया जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं ने किसानों का शासन-प्रशासन पर भरोसा और मजबूत किया है। धमतरी जिले के किसान इन व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर खुशी व्यक्त कर रहे हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

ऐसी ही एक प्रेरक सफलता की कहानी है ग्राम पोटियाडीह के किसान श्री नरेन्द्र कांकरिया की। श्री कांकरिया ने खरीफ मौसम में अपने 8 एकड़ 15 डिस्मिल रकबे में धान की खेती की। उन्हें तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से पहले टोकन में 80 क्विंटल धान बेचने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि उपार्जन केंद्र पर पहुंचने से लेकर तौल और रसीद प्राप्त होने तक पूरी प्रक्रिया सहज, पारदर्शी और परेशानी-मुक्त रही।

- Advertisement -
HTML5 Icon

किसान श्री कांकरिया ने बताया कि पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर धान विक्रय से प्राप्त राशि से उन्होंने ट्रैक्टर खरीदा था, जिससे खेती के कार्य में सुविधा हुई और उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई। ट्रैक्टर पर लिया गया ऋण अभी चल रहा है, जिसे वे इस वर्ष धान विक्रय से प्राप्त राशि से चुकाने की योजना बना रहे हैं। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का बकाया भुगतान करने की भी उनकी तैयारी है। उनका कहना है कि समय पर भुगतान मिलने से आर्थिक दबाव कम होता है और खेती में पुनः निवेश करने का आत्मविश्वास बढ़ता है।

श्री नरेन्द्र कांकरिया ने बेहतर व्यवस्थाओं के लिए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धान उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं और सुचारू व्यवस्था के कारण किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

धमतरी जिले में धान खरीदी की यह सुव्यवस्थित और पारदर्शी व्यवस्था न केवल किसानों की मेहनत को सम्मान दे रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही है। यह शासकीय पहल किसानों के जीवन में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त उदाहरण बन रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

नाइट राइडर्स का बड़ा फैसला’ टीम के पूर्व मैच विनर रयान टेन डोशेट को मिली नई जिम्मेदारी
Featured खेल
Reservation Hatao Andolan: सोशल मीडिया पर तेज हुआ अभियान, इंस्टाग्राम पर 5 दिन में 58 लाख फॉलोअर्स का दावा
Featured देश - विदेश
Parliament Monsoon Session 2026: संसद में हंगामे की भेंट चढ़ा पहला घंटा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित; एंटी पेपर लीक बिल पर आज सरकार का जवाब
Featured national politics
PM Modi X Post Case: PM Modi के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर Delhi Police का Action, X को भेजा Notice; Account Details मांगी
Featured national
लॉक अप 2 में छलका Shilpa Shinde’ का दर्द, बोलीं- ‘मैं अनाथ हूं’, परिवार को लेकर किया भावुक खुलासा
Featured मनोरंजन
भोपाल बना किसान आंदोलन का केंद्र’ 100% MSP पर मूंग खरीद की मांग, हजारों किसान सड़क पर
Featured देश - विदेश
OnePlus N6x
OnePlus N6x भारत में 31 जुलाई को 7000mAh बैटरी और 2.5 दिन के बैकअप के साथ लॉन्च हो रहा है।
Featured tech
Pakistan Occupied Kashmir (PoK) Election Violence : चुनाव से पहले हिंसा में 19 की मौत, कई घायल; भारत ने चुनावों को बताया अवैध
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय’ कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : मलेरिया ने ली एक और जान’ महिला की मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, एंबुलेंस सेवा पर सवाल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : छत्तीसगढ़ में ट्रेन में चोरी मामले का खुलासा, CCTV फुटेज से मिली पहचान, डोंगरगढ़ के दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?