Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Raigarh Road Accident : रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा कोड़ातराई रोड पर खड़ी ट्रेलर से टकराई बोलेरो, दो की मौत
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Raigarh Road Accident : रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा कोड़ातराई रोड पर खड़ी ट्रेलर से टकराई बोलेरो, दो की मौत

Featuredछत्तीसगढ़

Raigarh Road Accident : रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा कोड़ातराई रोड पर खड़ी ट्रेलर से टकराई बोलेरो, दो की मौत

Hum Vatan News
Last updated: December 24, 2025 2:20 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Raigarh Road Accident , रायगढ़। रायगढ़ जिले में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कोड़ातराई रोड पर हुआ, जहां सड़क किनारे खड़ी एक ट्रेलर से तेज रफ्तार बोलेरो वाहन टकरा गई। दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया है।

CG NEWS : छत्तीसगढ़ बंद सड़कों पर कम दिखे वाहन

- Advertisement -
HTML5 Icon

जानकारी के अनुसार, यह घटना जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोड़ातराई रोड पर देर रात घटित हुई। बोलेरो वाहन में कुल छह लोग सवार थे, जो किसी निजी काम से पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव से रायपुर गए थे और रात में वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अंधेरे में सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर दिखाई नहीं देने के कारण बोलेरो उससे जा टकराई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

हादसे में बोलेरो सवार कौशल मालाकार (42 वर्ष) और मनोहर नंदा (55 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उजेता डोंगरे (26 वर्ष), राज एक्का (13 वर्ष), देव अगरिया (13 वर्ष) और अभय सारथी (17 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जूटमिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेलर सड़क किनारे बिना किसी संकेतक या रिफ्लेक्टर के खड़ी थी, जिससे रात के समय वाहन चालकों को उसका अंदाजा नहीं लग सका। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, बोलेरो की गति और चालक की सतर्कता को लेकर भी जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर खड़े भारी वाहनों पर सख्ती करने और उचित सुरक्षा संकेत लगाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : चिरमिरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी जायलो कार’ एक ही परिवार के 7 लोग घायल
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident News : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसे से मचा हड़कंप, बोलेरो पेड़ से टकराई’ जवान की मौत, 6 घायल
Featured छत्तीसगढ़
Facebook-Instagram Data Leak : मार्क जुकरबर्ग की कंपनी Meta पर 25 अरब डॉलर का जुर्माना, जानें पूरा मामला
Featured देश - विदेश
रायपुर : विशेष लेख : निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में फसल सर्वे पर मंडराया खतरा, तहसीलदारों ने CM Sai’ को पत्र लिखकर जताई चिंता
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छात्र के साथ बर्बरता का मामला आया सामने, बाल काटने के आरोप में प्राचार्य पर FIR दर्ज
Featured छत्तीसगढ़
Raipur Airport Winter Schedule : रायपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, विंटर शेड्यूल में बदला फ्लाइट का टाइम
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident : केल्हारी बस हादसे में 6 की मौत, लापरवाही पर कार्रवाई तेज’ कोरिया RTO अमित कश्यप अटैच
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featurednational

Rajasthan Car Truck Collision: चूरू में कार-ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Trains Cancelled : त्योहारों के बीच रेल यात्रियों को झटका’ 50 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, जानें कौन-कौन सी गाड़ियां प्रभावित

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featurednational

Poonch Terrorist Hideout: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ी बरामदगी, 7 कंटेनर में विस्फोटक मिलने से हड़कंप

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?