Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: PM Awas Yojana Urban : पीएम आवास योजना (शहरी) की अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव, राज्य सरकार ने केंद्र से 26 दिसंबर 2026 तक विस्तार की मांग की
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » PM Awas Yojana Urban : पीएम आवास योजना (शहरी) की अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव, राज्य सरकार ने केंद्र से 26 दिसंबर 2026 तक विस्तार की मांग की

Featuredछत्तीसगढ़

PM Awas Yojana Urban : पीएम आवास योजना (शहरी) की अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव, राज्य सरकार ने केंद्र से 26 दिसंबर 2026 तक विस्तार की मांग की

Hum Vatan News
Last updated: December 26, 2025 1:34 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

PM Awas Yojana Urban :  रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की अवधि एक वर्ष बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में योजना को 26 दिसंबर 2026 तक विस्तारित करने का अनुरोध किया गया है। राज्य सरकार को उम्मीद है कि केंद्र से इस पर शीघ्र मंजूरी मिल जाएगी, जिससे प्रगतिरत आवासों का निर्माण समय पर पूरा कराया जा सकेगा।

नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यदि योजना निर्धारित समय पर समाप्त भी होती है, तो राज्य पर इसका विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि अधिकांश आवासों का निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो चुका है। वर्तमान स्थिति में योजना के तहत स्वीकृत कुल आवासों में से केवल 481 आवास ऐसे हैं, जिनका निर्माण कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हो पाया है, जबकि 25,758 आवासों का कार्य प्रगतिरत है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Friday Lakshmi Puja : शुक्रवार को लक्ष्मी चालीसा पाठ का महत्व, माता लक्ष्मी की कृपा से दूर होंगी आर्थिक परेशानियां

- Advertisement -
HTML5 Icon

अधिकारियों ने बताया कि यदि नगर निगम और नगर पालिकाएं प्रगतिरत आवासों का निर्माण 31 दिसंबर 2025 तक पूर्ण कर उसका क्लेम प्रस्तुत कर देती हैं, तो केंद्र सरकार द्वारा संबंधित राशि जारी कर दी जाएगी। योजना के अंतर्गत लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण (बीएलसी) घटक के तहत 2,06,118 आवास और भागीदारी में किफायती आवास निर्माण (एएचपी) घटक के तहत 27,475 आवास स्वीकृत किए गए थे।

89 प्रतिशत आवास पूरे
दोनों घटकों के अंतर्गत स्वीकृत आवासों में से अब तक 2,17,022 आवासों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। इस तरह कुल स्वीकृत आवासों में से लगभग 89 प्रतिशत आवास पूर्ण हो चुके हैं।

नवंबर माह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा नगरीय प्रशासन विभाग को भेजे गए पत्र में बताया गया था कि पीएम आवास योजना (शहरी) की अवधि दिसंबर 2025 में समाप्त हो रही है। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया था कि जिन आवासों का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, उनके लिए किसी प्रकार की राशि जारी नहीं की जाएगी और यदि दिसंबर 2025 तक उनका निर्माण पूर्ण होना संभव नहीं है, तो कार्य शुरू न किया जाए।

केंद्र से मिले इन निर्देशों के आधार पर राज्य के नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी नगरीय निकायों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। साथ ही राज्य सरकार ने योजना की समयावधि बढ़ाने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजते हुए प्रगतिरत आवासों को पूरा कराने की अनुमति देने का अनुरोध किया है

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 9

Advertisement Carousel

Latest Post

लोकसभा में सपा सांसद की टिप्पणी से मचा बवाल, स्पीकर ने जताई कड़ी नाराज़गी
Featured देश - विदेश
India-US Trade War
India-US Trade War : वैश्विक व्यापार में हलचल अमेरिका ने भारत सहित 16 देशों को जांच के दायरे में लिया
Featured देश - विदेश
Opium Cultivation : ग्राउंड रिपोर्ट में अफीम की खेती पर पुलिस का कड़ा प्रहार, ड्रोन से होगी जंगलों की निगरानी
Featured छत्तीसगढ़
Motorola Edge 50 Ultra 5G
Motorola Edge 50 Ultra 5G पर ₹17,500 की बड़ी बचत: फ्लिपकार्ट पर सीमित समय के लिए धाकड़ डील
Featured tech
CG Assembly Budget Session : बजट सत्र का 9वां दिन; डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री श्याम बिहारी देंगे सवालों के जवाब
Featured छत्तीसगढ़
Horoscope
12 March 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों के खर्चों में हो सकती है वृद्धि, जानिए अपना राशिफल …
Featured religion
UPSC Results 2026
जगदलपुर में ₹3.29 करोड़ के इनामी 108 सशस्त्र माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 44 महिला कैडर भी शामिल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सुशासन की मिसाल: मजदूरी से ‘लखपति दीदी’ तक का सफर तय कर बनीं मधु कंवर ग्रामीण महिलाओं की प्रेरणा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

माताओं के स्वास्थ्य और पोषण में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि : प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में मिला पहला स्थान.

By
Hum Vatan News
1 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

नवा रायपुर में परम्परा से पहचान तक ‘आदि परब-2026’ का भव्य आयोजन.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?