Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Vladimir Putin Pakistan Statement : पाकिस्तान की न्यूक्लियर कमांड सिस्टम पर नहीं था पुतिन-बुश को भरोसा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Vladimir Putin Pakistan Statement : पाकिस्तान की न्यूक्लियर कमांड सिस्टम पर नहीं था पुतिन-बुश को भरोसा

Featuredinternational

Vladimir Putin Pakistan Statement : पाकिस्तान की न्यूक्लियर कमांड सिस्टम पर नहीं था पुतिन-बुश को भरोसा

Hum Vatan News
Last updated: December 26, 2025 2:26 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Vladimir Putin Pakistan Statement :  मॉस्को/वॉशिंगटन। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वर्ष 2001 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश से अपनी पहली मुलाकात के दौरान पाकिस्तान को लेकर गंभीर चिंता जताई थी। पुतिन ने कहा था कि पाकिस्तान वास्तव में एक सैन्य शासन यानी जुंटा है, जिसके पास परमाणु हथियार हैं और यह कोई लोकतांत्रिक देश नहीं है। इसके बावजूद पश्चिमी देश पाकिस्तान की आलोचना नहीं करते, जो वैश्विक सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है।

Bilaspur Railway Ticket Increase : बिलासपुर-दिल्ली सफर अब महंगा, यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त किराया

- Advertisement -
HTML5 Icon

पुतिन के अनुसार, इस मुद्दे पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए थी, क्योंकि हालात बिगड़ने की स्थिति में परमाणु तकनीक गलत हाथों में जा सकती है। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने पाकिस्तान की अंदरूनी राजनीतिक अस्थिरता और उसके परमाणु कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम को लेकर आशंका जताई थी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

यह जानकारी वर्ष 2001 से 2008 के बीच पुतिन और बुश के बीच हुई बातचीत से जुड़े डीक्लासिफाइड दस्तावेजों के सामने आने के बाद उजागर हुई है। ये दस्तावेज अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी आर्काइव ने सूचना के अधिकार कानून (FOIA) के तहत जारी किए हैं।

पाकिस्तान की परमाणु सुरक्षा पर उठे सवाल
इन चर्चाओं के दौरान पाकिस्तान के कुख्यात ‘ए.क्यू. खान नेटवर्क’, ईरान और उत्तर कोरिया तक परमाणु तकनीक पहुंचने की आशंका और पाकिस्तान की परमाणु सुरक्षा व्यवस्था पर भी चिंता जताई गई थी। पुतिन का मानना था कि परमाणु हथियारों से लैस किसी गैर-लोकतांत्रिक देश का अस्तित्व वैश्विक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हो सकता है।

उस समय पाकिस्तान में सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ का शासन था। 9/11 आतंकी हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ जंग में अमेरिका और रूस दोनों ही पाकिस्तान का सहयोग ले रहे थे, लेकिन इसके बावजूद दोनों नेताओं को पाकिस्तान की न्यूक्लियर पॉलिसी और नियंत्रण प्रणाली पर पूरा भरोसा नहीं था।

पुतिन-बुश संबंधों में दिखा सम्मान
इन्हीं चर्चाओं के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने यह भी कहा था कि रूस पश्चिमी देशों का हिस्सा है, कोई दुश्मन नहीं। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान जताया था। बाद में बुश ने कहा था कि उन्होंने पुतिन को करीब से समझा और उन्हें एक भरोसेमंद नेता पाया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 7

Advertisement Carousel

Latest Post

जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
साधु का भेष पहनकर भीख मांगने वाला युवक मुस्लिम निकला, दुर्ग में गायत्री मंत्र सुनकर रो पड़ा – VIDEO वायरल
Featured छत्तीसगढ़
भागवत का बयान— RSS नहीं बदला, समय के साथ अपना असली स्वरूप दिखा रहा; ‘शतक’ फिल्म का म्यूजिक लॉन्च
Featured देश - विदेश
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से राम नारायण का बिजली बिल हुआ शून्य, मिला सब्सिडी का लाभ.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
युवा संसद का आयोजन, डॉ. रमन सिंह अध्यक्ष बने, बच्चों ने निभाई सांसदों की भूमिका
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं.
अन्य छत्तीसगढ़
युवा संसद में डॉ. रमन सिंह बने अध्यक्ष और बच्चे बने सांसद, लोकहित के मुद्दों पर हुई चर्चा.
अन्य छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री ने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने की घोषणा की.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

सरकार विरोधी हिंसा में 217 मौतों का दावा, ईरान पर हमले को लेकर ट्रम्प असमंजस में

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : शराब दुकान के पास सक्रिय पॉकेटमारी गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Balodabazar Violence : आगजनी कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अमित बघेल के करीबी दिनेश वर्मा और अजय यादव अरेस्ट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Dec    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?