Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: बाबा गुरु घासीदास का का संदेश देशदृदुनिया के लिए प्रासंगिक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय….166 करोड़ रूपए के कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » बाबा गुरु घासीदास का का संदेश देशदृदुनिया के लिए प्रासंगिक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय….166 करोड़ रूपए के कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

बाबा गुरु घासीदास का का संदेश देशदृदुनिया के लिए प्रासंगिक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय….166 करोड़ रूपए के कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन.

Hum Vatan News
Last updated: December 29, 2025 7:08 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर 28 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास का “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश संपूर्ण मानव समाज, देश और दुनिया के लिए आज भी प्रासंगिक है, जो सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाता है। मुख्यमंत्री आज बेमेतरा जिले में आयोजित गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव एवं राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में नवागढ़ क्षेत्र के विकास के लिए 165 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत वाले 44 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नवनिर्मित लगभग 950 पूर्ण आवासों का गृह प्रवेश के लिए हितग्राहियों को घर की चाबी भेंट की। उन्होंने बेमेतरा जिले में सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार के लिए 40 करोड़ रुपये, नवागढ़ की 10 ग्राम पंचायतों को सीसी रोड निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बनाएं गए नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण तथा उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने नवागढ़ के जैतखाम में विधिवत श्वेत ध्वज चढ़ाया और वहां 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सतनाम मंदिर के निर्माण हेतु भूमिपूजन भी किया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु घासीदास ने समाज में व्याप्त जाति-पाति, ऊँच-नीच, छुआछूत और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने का कार्य किया। उन्होंने सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाते हुए मानवता को एक सूत्र में बाँधने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके संदेशों के अनुरूप जनता के हित में अनेक क्रांतिकारी और जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में धान खरीदी, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना तथा आवासहीन परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना प्रदेश के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनकल्याण को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि अटल जी केवल एक महान नेता ही नहीं, बल्कि विचार, संवेदना और समर्पण के प्रतीक थे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि गिरौदपुरी में निर्मित दुनिया का सबसे ऊँचा जैतखाम आज वैश्विक आकर्षण का केंद्र बन चुका है, जहाँ देश-विदेश से पर्यटक बाबा के जीवन दर्शन के लिए आते हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयालदास बघेल ने कहा कि गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव एवं राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी में उन्होंने लाभार्थी हितग्राहियों को सामग्री एवं राशि का वितरण किया। कार्यक्रम में विधायक सर्वश्री दीपेश साहू, ईश्वर साहू, अनुज शर्मा, पुन्नूलाल मोहले सहित अनेक जन प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

US-Iran War 2026
US-Iran War 2026 : महायुद्ध की आहट , ट्रंप ने बढ़ाया हाथ, तेहरान ने मारी लात; खाड़ी में तनाव चरम पर
Featured देश - विदेश
Gajalakshmi Raja Yoga : गजलक्ष्मी राजयोग का महा संयोग’ शुक्र-गुरु की युति से इन राशियों पर धनवर्षा, खुलेंगे तरक्की के द्वार
Featured religion
Pahalgam Terror Attack
Pahalgam Terror Attack : 26 पर्यटकों की शहादत भूला नहीं हिंदुस्तान , पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी अंतिम चेतावनी
Featured छत्तीसगढ़
CG E-Challan Fraud : साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाली हुआ बैंक खाता
Featured छत्तीसगढ़
CG Ducation Department Extortion
CG Ducation Department Extortion : शिक्षा विभाग में डिजिटल उगाही , परीक्षा परिणाम के नाम पर शिक्षकों से लूट
Featured छत्तीसगढ़
Horoscope
22 April 2026 Horoscope : वृषभ राशि के जातकों को मिल सकते हैं नौकरी के नए अवसर, जानिए अपना राशिफल …
Featured religion
नगरीय निकायों के कार्यों की मैराथन समीक्षा का दूसरा दिन, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Protested By Giving ‘Almonds’ : फाइल पेंडिंग से नाराज युवक का अनोखा प्रदर्शन, वीडियो वायरल होते ही दो अधिकारी अटैच
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Big Revelation of Cyber Fraud In CG : साइबर ठगी का ‘म्यूल अकाउंट’ नेटवर्क ध्वस्त’ 300 से अधिक खातों से करोड़ों का खेल, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

मोदी पर विवादित बयान के बाद बैकफुट पर खड़गे, कहा- गलत मतलब निकाला गया

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम’ महिला आरक्षण मुद्दे पर 27 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?