Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: MCD Action : दिल्ली में आधी रात अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस-MCD टीम पर पथराव
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » MCD Action : दिल्ली में आधी रात अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस-MCD टीम पर पथराव

Featuredदेश - विदेश

MCD Action : दिल्ली में आधी रात अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस-MCD टीम पर पथराव

Hum Vatan News
Last updated: January 7, 2026 10:33 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

MCD Action : दिल्ली में मंगलवार देर रात अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और एमसीडी (नगर निगम) की संयुक्त टीम पर अचानक पथराव हो गया। यह घटना 6 जनवरी की रात करीब 1 बजे रामलीला मैदान के पास मस्जिद और कब्रिस्तान से सटी जमीन पर हुई, जहां दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई चल रही थी। हालात बिगड़ने पर पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस दौरान कई पुलिसकर्मी और एमसीडी अधिकारी घायल हो गए।

स्वामी विवेकानंद ने दुनिया में बढ़ाया भारत की संस्कृति एवं सनातन का मान – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

- Advertisement -
HTML5 Icon

जानकारी के अनुसार, दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर एमसीडी ने इस इलाके में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की योजना बनाई थी। कार्रवाई के लिए 17 बुलडोजर लगाए गए थे। इस दौरान बारात घर, डायग्नोस्टिक सेंटर, दुकानों समेत कई अवैध ढांचों को ढहाया गया। प्रशासन का कहना है कि यह जमीन सरकारी है और लंबे समय से यहां अवैध कब्जा किया गया था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

कार्रवाई के दौरान अचानक कुछ लोगों की भीड़ जमा हो गई और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि भीड़ ने पुलिस और निगम की टीम पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए, वहीं पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को चोटें आईं। हालात काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति को नियंत्रण में लेने में कुछ समय लगा, लेकिन अंततः कार्रवाई पूरी की गई। इलाके में फिलहाल भारी पुलिस बल तैनात है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। एमसीडी अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई अदालत के आदेश के तहत की गई है और किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाने का सवाल ही नहीं उठता। वहीं पुलिस ने पथराव के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार, CM Sai’ ने कहा- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत
Featured छत्तीसगढ़
CG News : मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर CM विष्णुदेव साय सख्त, बोले- मिलकर खत्म करनी होंगी सामाजिक बुराइयां
Featured छत्तीसगढ़
Kannauj School Bus Accident: टॉयलेट के लिए रुकी थी स्कूल बस, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर
Featured national
CG News : छत्तीसगढ़ में निवेश की बड़ी सौगात, 1.06 लाख करोड़ के प्रस्ताव से 29 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
Featured छत्तीसगढ़
CG News : 50 व्यापारियों ने मंत्री राजेश अग्रवाल को बनाया बंधक’ TI को फोन कर बोले- पुलिस भेजिए, मुझे छुड़ाइए
Featured छत्तीसगढ़
Sonia Gandhi Legal Notice: किताब के दो पन्नों पर मचा घमासान, सोनिया गांधी को अब कानूनी जवाब देना होगा?
Featured national
CG News : अटल यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, कैंटीन तक पहुंचा विवाद’ वायरल हुआ वीडियो
Featured छत्तीसगढ़
China Dam Near Arunachal Pradesh: चीन के बांध से भारत की बढ़ सकती है चिंता, ब्रह्मपुत्र नदी पर पड़ सकता है असर
Featured national

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : ‘जय श्रीराम’ के नारों को लेकर प्रदीप गौर का चौंकाने वाला बयान, छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredsports

IPL Bat Checking Rule: सौरव गांगुली की कमेटी ने दी हरी झंडी, इंटरनेशनल क्रिकेट में लागू हो सकता है नया नियम

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Income Tax Raid : PRA और बर्बरिक ग्रुप के 18 लॉकरों से मिले 20 करोड़ के गहने, IT विभाग की जांच तेज

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?