Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG News : रायगढ़ जिला जेल में 18 साल से कम उम्र के 4 बंदियों का खुलासा, मचा हड़कंप
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG News : रायगढ़ जिला जेल में 18 साल से कम उम्र के 4 बंदियों का खुलासा, मचा हड़कंप

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : रायगढ़ जिला जेल में 18 साल से कम उम्र के 4 बंदियों का खुलासा, मचा हड़कंप

Hum Vatan News
Last updated: January 7, 2026 11:46 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG News , रायगढ़। जिला जेल रायगढ़ में उस समय हड़कंप मच गया, जब विशेष जांच के दौरान चार बंदियों के 18 वर्ष से कम उम्र के होने की जानकारी सामने आई। यह खुलासा जिला बाल संरक्षण इकाई रायगढ़ द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति की जांच में हुआ, जिसने आज जिला जेल में बंद बंदियों के आयु सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया।

CG Breaking News : सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 स्पा सेंटरों में एकसाथ रेड

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई उन आशंकाओं को देखते हुए की गई थी कि कहीं त्रुटिपूर्ण आयु निर्धारण के कारण नाबालिग बच्चों को वयस्क जेल में तो नहीं रखा गया है। इसी क्रम में विशेषज्ञ समिति ने जिला जेल के सभी बैरकों का गहन निरीक्षण किया और प्रत्येक बंदी से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी उम्र से संबंधित जानकारी जुटाई।

जांच के दौरान चार बंदियों ने स्वयं को 18 वर्ष से कम उम्र का बताया। इस जानकारी के सामने आते ही जेल प्रशासन और संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया। समिति ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बंदियों की वास्तविक आयु की पुष्टि के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी, साथ ही जरूरत पड़ने पर मेडिकल आयु परीक्षण भी कराया जा सकता है।

विशेषज्ञ समिति के अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में बंदियों के नाबालिग होने की पुष्टि होती है, तो उन्हें किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत तुरंत किशोर गृह भेजा जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि आयु निर्धारण में चूक कहां और कैसे हुई, ताकि जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा सके।

इस मामले ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बाल संरक्षण से जुड़े संगठनों का कहना है कि नाबालिगों को वयस्क जेल में रखना कानूनन अपराध है और इससे उनके मानसिक व शारीरिक विकास पर गंभीर असर पड़ सकता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 9

Advertisement Carousel

Latest Post

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, अब छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के रूप में जाना जायेगा।
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नेशनल ट्राइबल गेम्स : रायपुर में होंगे हॉकी, फुटबॉल, तैराकी, तीरंदाजी और वेट-लिफ्टिंग के आयोजन.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जशपुर को विकास की नई सौगात: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 19.51 करोड़ के 6 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सरहुल उत्सव जनजातीय संस्कृति की विशिष्ट धरोहर, इसे संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
China Warning to US
China Warning to US : ताइवान पर चीन का ‘रेड सिग्नल’ अमेरिका को ‘झूठा डर’ फैलाना बंद करने की सख्त चेतावनी
Featured देश - विदेश
President Murmu Ayodhya Visit
President Murmu Ayodhya Visit : अयोध्या में राष्ट्रपति मुर्मू का ऐतिहासिक संबोधन ‘समावेशी समाज और विकसित भारत’ का दिया मंत्र
Featured देश - विदेश
Dhurandhar 2 Movie Update
Dhurandhar 2 Movie Update : धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का ‘अरैबिक’ स्वैग 35 साल पुराने गाने पर थिरके एक्टर, गोविंदा से है खास कनेक्शन
Featured मनोरंजन
Illegal Liquor Action
Illegal Liquor Action : अब डरेगा अपराधी! पुलिस की ‘चौपाल’ में उरांव बस्ती ने लिया नशा मुक्ति और सुरक्षा का संकल्प
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

CG Breaking News
Featuredछत्तीसगढ़

CG Breaking News : न्यायधानी में हाई वोल्टेज ड्रामा नशे में धुत युवती ने बीच सड़क किया हंगामा, पुलिस से की बदतमीजी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
उद्योगछत्तीसगढ़देश - विदेश

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Shyam Bihari Jaiswal Health Minister
Featuredछत्तीसगढ़

Shyam Bihari Jaiswal Health Minister : ‘सुपर स्पेशलिटी’ अस्पतालों की मनमानी आयुष्मान कार्ड पर इलाज से इनकार, सरकार ने थमाया नोटिस

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?