Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG NEWS : कोर्ट परिसर में हड़कंप, जज-वकील और कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाले गए
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG NEWS : कोर्ट परिसर में हड़कंप, जज-वकील और कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाले गए

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : कोर्ट परिसर में हड़कंप, जज-वकील और कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाले गए

Hum Vatan News
Last updated: January 8, 2026 3:30 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में न्यायालयों की सुरक्षा को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। राजनांदगांव जिले के जिला न्यायालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में हड़कंप मच गया है। धमकी को गंभीरता से लेते हुए रायपुर कोर्ट को बम निरोधक दस्ते ने अपने कब्जे में ले लिया है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव जिला न्यायालय को अज्ञात ई-मेल आईडी से बम धमकी मिली थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। न्यायालय में मौजूद सभी जजों, वकीलों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल कोर्ट परिसर में किसी भी प्रकार के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

रायपुर कोर्ट में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। बम निरोधक दस्ता पिछले एक घंटे से अधिक समय से कोर्ट परिसर की गहन जांच कर रहा है। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इंस्टाग्राम पर अफवाह से शुरू हुआ खूनी खेल, पति ने पत्नी की हत्या कर बनाई झूठी कहानी

इस बीच जानकारी सामने आई है कि रीवा और राजनांदगांव के बाद तमिलनाडु के एक डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। देश के विभिन्न हिस्सों में एक के बाद एक मिल रही धमकियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ की न्यायिक राजधानी बिलासपुर में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। एहतियातन बिलासपुर जिला न्यायालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बम स्क्वॉड को भी सतर्क कर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि धमकी भरे ई-मेल की जांच की जा रही है और साइबर सेल की मदद से मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Advertisement Carousel

Latest Post

महतारी वंदन योजना: बालोद जिले की महिलाओं को मिली 29वीं किस्त की सौगात…मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का महिलाओं ने जताया आभार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
उद्योगों के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई साझेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
आधुनिक प्रशिक्षण, डिजाइन नवाचार और बाजार से जुड़ाव के माध्यम से बढ़ेगी आजीविका और रोजगार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
*​बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर.
अन्य खेल देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG High Court Decision : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम आदेश’ अनुकंपा नियुक्ति में बाद की नहीं, मृत्यु के समय की नीति होगी मान्य
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Nita Ambani’ की बड़ी उपलब्धि’ Fortune India की 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में हासिल किया पहला स्थान

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Jaipur Murder Case : गहने बेचकर दी हत्या की सुपारी’ आयुषी हत्याकांड में मामा के बयान से मचा हड़कंप, जांच तेज

By
Hum Vatan News
3 Min Read

Corona Alert : कोरोना की वापसी से बढ़ी चिंता’ देश में नए मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तेज की निगरानी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?