CG News , रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर इलाके में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात 4 से 5 उठाईगिरों ने एक कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे करीब 10 लाख रुपये नकद समेत लैपटॉप और हार्ड डिस्क चोरी कर ली। यह घटना गुरुवार शाम देवेन्द्र नगर चौक के पास स्थित अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर के नजदीक हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
CG News : देवेन्द्र नगर में दिनदहाड़े 10 लाख की चोरी, कार का शीशा तोड़कर फरार हुए 4–5 आरोपी

पीड़ित स्वर्ण भूमि निवासी प्रवेश अग्रवाल ने देर रात देवेन्द्र नगर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, उनकी कार सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान आरोपियों ने मौके का फायदा उठाते हुए कार का शीशा तोड़ा और भीतर सीट पर रखा 10 लाख रुपये नगद से भरा बैग, एक लैपटॉप और हार्ड डिस्क लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 11 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पेशेवर गिरोह से जुड़े हो सकते हैं, जिन्होंने बेहद कम समय में चोरी को अंजाम दिया। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

देवेन्द्र नगर क्षेत्र के पास ही ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित होने के कारण यह इलाका सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर नाराजगी है और वे इलाके में पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कि वे अपनी गाड़ियों में बड़ी रकम या कीमती सामान छोड़ने से बचें और सतर्कता बरतें।



