Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ में पेयजल व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, जल जीवन मिशन से 32 लाख से अधिक घरों तक पहुँचा नल से जल.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ में पेयजल व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, जल जीवन मिशन से 32 लाख से अधिक घरों तक पहुँचा नल से जल.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ में पेयजल व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, जल जीवन मिशन से 32 लाख से अधिक घरों तक पहुँचा नल से जल.

Hum Vatan News
Last updated: January 16, 2026 8:10 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 16 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था में व्यापक और ऐतिहासिक परिवर्तन आया है। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को यह जानकारी दी।

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य में अब तक 40 लाख 87 हजार 27 घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं, जिससे 32 लाख से अधिक घरों तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हुई है। उन्होंने बताया कि मिशन लागू होने से पूर्व प्रदेश में केवल 3 लाख 19 हजार 741 घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध थे, जबकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के बीते दो वर्षों में इस संख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित, शुद्ध एवं सतत पेयजल उपलब्ध कराया जाए और छत्तीसगढ़ को शीघ्र ही ‘हर घर जल’ राज्य के रूप में स्थापित किया जाए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

श्री साव ने कहा कि वर्तमान में 6,572 ग्रामों में शत-प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन पूर्ण हो चुके हैं। वहीं 5,564 ग्रामों को ‘हर घर जल ग्राम’ घोषित किया गया है, जिनमें से 4,544 ग्रामों को विधिवत प्रमाणित किया जा चुका है, विगत दो वर्षों में हर घर सर्टिफाइड ग्रामों की संख्या में पूर्व की तुलना में 750 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही 5,088 ग्राम पंचायतों को जलापूर्ति व्यवस्थाओं का हस्तांतरण भी किया गया है।

प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जल जीवन मिशन से पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों में 3,08,287 हैंडपंप, 4,440 नलजल योजनाएं और 2,132 स्थल जल प्रदाय योजनाएं संचालित थीं। वर्तमान में 70 समूह जल प्रदाय योजनाएं प्रगतिरत हैं, जिनसे 3,208 ग्राम लाभान्वित हो रहे हैं तथा 9 लाख 85 हजार से अधिक घरेलू नल कनेक्शन इन योजनाओं के माध्यम से जुड़े हैं।

जल गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए श्री साव ने बताया कि राज्य में 77 जल परीक्षण प्रयोगशालाएं संचालित हैं, जिनमें 47 प्रयोगशालाएं एनएबीएल मान्यता प्राप्त हैं। आम नागरिकों की सुविधा के लिए पेयजल से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु टोल फ्री नंबर 1800-233-0008 भी प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने स्पष्ट किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। दोषपूर्ण कार्यों के कारण बीते दो वर्षों में 28 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक का अर्थदंड लगाया गया, 629 अनुबंध निरस्त किए गए तथा 11 फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया। इसके साथ ही दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई भी की गई है।

उन्होंने आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि शेष बचे लगभग 8 लाख घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) का निर्माण, 21 हजार से अधिक अधूरी योजनाओं को पूर्ण करना, 24 हजार से अधिक योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करना तथा सभी प्रगतिरत समूह जल प्रदाय योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना सरकार की प्राथमिकता है।

मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण पर जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बीते दो वर्षों में विभाग में 403 रिक्त पदों का सृजन, 213 पदों पर नियुक्ति, 103 कर्मचारियों को पदोन्नति तथा 877 शासकीय सेवकों को समयमान-वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

Renu Dhariwal Ramayan Shurpanakha
Renu Dhariwal Ramayan Shurpanakha : रामायण की शूर्पणखा का बदला अंदाज , एक्टिंग छोड़ राजनीति में बनाई पहचान, अब करोड़ों की मालकिन
Featured मनोरंजन
ACS Richa Sharma Lift Accident
ACS Richa Sharma Lift Accident : बड़ी लापरवाही , करेंसी टावर की लिफ्ट में फंसी ACS ऋचा शर्मा, 20 मिनट तक घुटता रहा दम
Featured छत्तीसगढ़
CG BREAKING : जग्गी हत्याकांड में बड़ा झटका’ अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से फौरी राहत से इनकार, 23 अप्रैल की सुनवाई पर टिकी निगाहें
Featured छत्तीसगढ़
ASI Dinesh Tiwari Suspended
ASI Dinesh Tiwari Suspended : खाकी की शर्मनाक करतूत , एएसआई दिनेश तिवारी ने बीजेपी कार्यकर्ता को मारे 20 थप्पड़, वीडियो वायरल
Featured छत्तीसगढ़
हर दिन के झगड़ों से हैं परेशान? जानिए Basil’ से जुड़ा खास उपाय, जो घर में लाएगा शांति और समृद्धि
Featured religion
Bus Accident
Bus Accident : रामनगर से आ रही बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी, 16 यात्रियों की मौके पर मौत
Featured देश - विदेश
CG School Vacation 2026
CG School Vacation 2026 : छत्तीसगढ़ में गर्मी का ‘रेड अलर्ट’, साय सरकार का बड़ा फैसला, आज से प्रदेश के सभी स्कूल बंद
Featured छत्तीसगढ़
PM Modi Jhalmuri Video
PM Modi Jhalmuri Video : पीएम मोदी का देसी अंदाज , झालमुड़ी वाले से बोले- “भाई, मुझे भी अपने यहां का स्वाद चखाओ”
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Lakhan Lal Dewangan Action
Featuredछत्तीसगढ़

Lakhan Lal Dewangan Action : सरकारी रेस्ट हाउस बना ‘बार’ , डीएसपीएम चीफ केमिस्ट शराब पीते रंगे हाथों गिरफ्तार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Cyber Fraud
Featuredछत्तीसगढ़

Cyber Fraud : डिजिटल डकैती , ऑनलाइन दवा मंगवाना पड़ा महंगा, रिटायर्ड बीएसपी कर्मी से ठग लिए 1 करोड़

By
Hum Vatan News
6 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Alert : भीषण गर्मी से झुलस रहा छत्तीसगढ़, लू के थपेड़ों के बीच कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?