Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Raipur News : टाटीबंध इलाके में आगजनी से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Raipur News : टाटीबंध इलाके में आगजनी से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Featuredछत्तीसगढ़

Raipur News : टाटीबंध इलाके में आगजनी से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Hum Vatan News
Last updated: January 17, 2026 2:43 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Raipur News :  रायपुर। राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टाटीबंध इलाके में शनिवार सुबह एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की घर के अंदर जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के समय बुजुर्ग घर में अकेले थे और बाहर से घर में ताला लगा हुआ था, जिसके कारण समय रहते कोई उनकी मदद नहीं कर सका।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजकुमार गुप्ता (70 वर्ष) के रूप में हुई है, जो टाटीबंध क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहते थे। शनिवार सुबह उनका बेटा जितेंद्र गुप्ता घर में ताला लगाकर उरला स्थित एक रोलिंग मिल में काम करने चला गया था। घर के अंदर ठंड से बचने के लिए बुजुर्ग ने रूम हीटर चालू कर रखा था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

IRCTC Account : IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करने का आसान तरीका, जानिए पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

- Advertisement -
HTML5 Icon

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे मोहल्ले वालों ने घर से धुआं निकलते देखा। कुछ ही देर में आग भड़क उठी। घर के भीतर फंसे बुजुर्ग मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन मुख्य दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण कोई उन्हें बाहर नहीं निकाल सका। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा कमरा चपेट में आ गया और बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। हालांकि जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंची, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों ने फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने को लेकर नाराजगी भी जताई।

सूचना के बाद आमानाका थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि रूम हीटर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसने विकराल रूप ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि राजकुमार गुप्ता घर में अकेले रहते थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर जाते थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरा मोहल्ला गमगीन माहौल में डूबा है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

Murder News
Murder News : मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार, पैसों के विवाद में दिया था वारदात को अंजाम
Featured छत्तीसगढ़
BREAKING : ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच मिनाब में मातम, 165 छात्राओं की एक साथ उठीं अर्थियां
Featured international
CG Electricity Worker
CG Electricity Worker : बिजली कंपनी और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच बड़ा अनुबंध, एस.के. कटियार ने दी कर्मचारियों को बड़ी राहत
Featured छत्तीसगढ़
T20 World Cup 2026
T20 World Cup 2026 : सेमीफाइनल अंपायर लिस्ट भारत-इंग्लैंड मैच में क्रिस गफ्फनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर संभालेंगे कमान
Featured खेल
BJP Rajya Sabha List 2026 : भारतीय जनता पार्टी ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, 9 नेताओं को मौका
Featured देश - विदेश
Rajesh Khanna
Rajesh Khanna : किशोर दा की आवाज और काका का अंदाज, रायपुर के होली जश्न में आज भी टॉप पर यह गाना
Featured मनोरंजन
Murder News
Chhattisgarh Holi Crime News : रिश्तों का कत्ल कलयुगी बेटे ने टांगी से पिता को उतारा मौत के घाट, होली की रात मचा कोहराम
Featured छत्तीसगढ़
कलयुगी बेटे की दरिंदगी, पिता की हत्या कर शव पानी टंकी में छिपाया
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Truck Road Accident
Featuredछत्तीसगढ़

Truck Road Accident : NH पर मौत का तांडव खड़े हाइवा से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, चालक के उड़े परखच्चे

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Chhattisgarh Police Holi Campaign
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Police Holi Campaign : होली हुड़दंगियों पर पुलिस का काल 42 पॉइंट पर नाकाबंदी, 130 नशेड़ी ड्राइवर धरे गए

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Gold Price
Featuredछत्तीसगढ़

Gold Price : होली पर सस्ता हुआ सोना, 1.27 लाख के करीब पहुंचा भाव, जानें छत्तीसगढ़ में आज का रेट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?