Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ की धरा पर साहित्यकारों का महाकुंभ:23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा ‘रायपुर साहित्य उत्सव–2026’.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ की धरा पर साहित्यकारों का महाकुंभ:23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा ‘रायपुर साहित्य उत्सव–2026’.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ की धरा पर साहित्यकारों का महाकुंभ:23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा ‘रायपुर साहित्य उत्सव–2026’.

Hum Vatan News
Last updated: January 18, 2026 7:27 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर 18 जनवरी 2026/छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक परंपरा को राष्ट्रीय पटल पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय साहित्यिक महोत्सव 23 से 25 जनवरी 2026 तक नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित होगा। यह उत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा, लोक परंपराओं और साहित्यिक चेतना को नई पीढ़ी से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। देशभर से प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, कथाकार, विचारक, कलाकार, पत्रकार, रंगकर्मी और साहित्य प्रेमी इस आयोजन में सहभागिता करेंगे।

*साहित्य, संवाद और संस्कृति का संगम*

- Advertisement -
HTML5 Icon

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजना, उसे एक व्यापक मंच प्रदान करना तथा विभिन्न भारतीय भाषाओं के साहित्यकारों, पाठकों और रचनाकारों को एक साझा संवाद से जोड़ना है। उत्सव के दौरान साहित्यिक संवाद, विचार-मंथन, समकालीन विषयों पर परिचर्चाएँ, कविता पाठ, कथा सत्र, पुस्तक विमोचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं कला-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन न केवल साहित्यिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक विमर्श को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*कला के लिए ओपन माइक सत्र होगा आयोजित*

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 के अंतर्गत ओपन माइक सत्र का विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों, युवाओं एवं नवोदित रचनाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का मंच मिलेगा। कविता, कहानी, विचार, गीत, नाट्य अंश अथवा अन्य रचनात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से प्रतिभागी अपनी सृजनात्मक क्षमता को नई उड़ान दे सकेंगे। यह सत्र साहित्य, आत्म-अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास होगा।

*विद्यार्थियों और युवाओं में बढ़ेगी साहित्य के प्रति रुचि*

छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों एवं युवाओं में साहित्य के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से राज्य के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में रायपुर साहित्य उत्सव–2026 की जानकारी व्यापक रूप से साझा की जा रही है। युवा पीढ़ी को साहित्य, भाषा और संस्कृति से जोड़ने की दिशा में यह उत्सव एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

*ख्यातिनाम प्रकाशन समूहों की पुस्तकों से होंगे रूबरू*

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 के दौरान देश के प्रतिष्ठित एवं ख्यातिनाम प्रकाशन समूहों की पुस्तक स्टॉल लगाई जाएंगी। यहां पाठकों को विविध विषयों, भाषाओं और विधाओं की पुस्तकों को देखने, समझने और खरीदने का अवसर मिलेगा। यह पुस्तक प्रेमियों के लिए एक समृद्ध, ज्ञानवर्धक और यादगार अनुभव सिद्ध होगा।

*रायपुर साहित्य उत्सव–2026 से कैसे जुड़ें?*

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 में सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक, विद्यार्थी एवं साहित्य प्रेमी आधिकारिक वेबसाइट www.raipursahityautsav.org के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं।

*उत्सव स्थल तक निःशुल्क बस सेवा*

आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों से पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर तक निःशुल्क बस सेवा संचालित की जाएगी। तीनों दिनों यह बस सेवा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी, जिससे विद्यार्थी, वरिष्ठ नागरिक, साहित्य प्रेमी एवं आम नागरिक बिना किसी अतिरिक्त खर्च के उत्सव में सहभागिता कर सकेंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
‘बकाया बिल से घबराने की जरूरत नहीं, समाधान योजना से मिलेगी राहत’ – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न….वन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुधारने के निर्देश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव… कुकरेल शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : महिला अधिकारी से अश्लील हरकत’ फोन पर सेक्स की डिमांड, WhatsApp पर भेजी न्यूड फोटो
Featured छत्तीसगढ़
CG News
CG News : ब्रांडेड मसालों का फर्जीवाड़ा , एवरेस्ट के नाम पर बिक रहा था नकली मसाला, पुलिस की रेड
Featured छत्तीसगढ़
‘हारे नहीं, हराया गया है’ Mamata Banerjee’ का बड़ा आरोप, चुनाव आयोग पर साधा निशाना
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Chhattisgarh Political War 2026
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Political War 2026 : अरुण साव का बड़ा हमला , “कांग्रेस शासन में छत्तीसगढ़ बना भ्रष्टाचार का गढ़,” बघेल पर साधा निशाना

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Chhattisgarh News
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh News : जंगली सुअर का आतंक , तेंदूपत्ता तोड़ने गई 5 महिलाएं हमले में गंभीर रूप से घायल

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

शराब घोटाला केस में बड़ा फैसला’ पूर्व IAS Anil Tuteja’ को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?