Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG NEWS: कोरबा में दर्दनाक हादसा, भारतमाला सड़क पर कार पलटी, युवा कांग्रेस नेता सहित दो की मौत
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG NEWS: कोरबा में दर्दनाक हादसा, भारतमाला सड़क पर कार पलटी, युवा कांग्रेस नेता सहित दो की मौत

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS: कोरबा में दर्दनाक हादसा, भारतमाला सड़क पर कार पलटी, युवा कांग्रेस नेता सहित दो की मौत

Hum Vatan News
Last updated: February 6, 2026 10:28 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG NEWS :  कोरबा जिले में निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में युवा कांग्रेस नेता समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मस्तूरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सहित दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उरगा थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब मस्तूरी से बारात जा रही एक कार अनियंत्रित होकर खाईनुमा निर्माणाधीन लेन में जा गिरी और तीन बार पलट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मस्तूरी निवासी एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक व वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय अपनी कार (क्रमांक सीजी 10 बीएफ 9922) से बालको में एक परिचित की शादी में शामिल होने जा रहे थे। कार में उनके साथ मस्तूरी के शिवम ऑटोमोबाइल एजेंसी के संचालक ढालू अग्रवाल (विराट), मस्तूरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भोला राम साहू और चालक राहुल मौजूद थे। चारों गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे उरगा क्षेत्र पहुंचे थे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

जो बस्तर कभी आकांक्षी जिला माना जाता था, आज वह पूरे देश में “बस्तर ओलंपिक” के नाम से जाना जा रहा है – प्रधानमंत्री.

- Advertisement -
HTML5 Icon

बताया गया कि इससे पहले सभी बिलासपुर के छाबड़ा पैलेस में एक अन्य शादी समारोह में शामिल हुए थे और वहीं से बालको के लिए रवाना हुए थे। शहर में प्रवेश के दौरान रास्ता भटक जाने के कारण उनकी कार निर्माणाधीन लेन में उतर गई। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार खाई में जा गिरी, जहां वह तीन बार पलट गई।

हादसे में राहुल राय और ढालू अग्रवाल को सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भोला राम साहू और चालक राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे दोस्तों ने तत्काल घायलों को बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों के शवों को केजीएन अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत…छत्तीसगढ़ की अहिल्या निषाद बनीं ‘लखपति दीदी’, होटल चलाकर हर महीने कमा रही हैं 24 हजार रुपए.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने देशभर के टूर ऑपरेटरों के समक्ष प्रस्तुत की राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की अपार संभावनाएं.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: श्री विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की खबर
Featured national
Abhijit Deepke’s grandmother passes away: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, अब दादी के निधन की खबर
Featured national
Chhattisgarh News:  पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी का VIDEO वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : डिजिटल फसल सर्वेक्षण में अनियमितता, 5 पटवारी सस्पेंड
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से तैयार होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

By
Hum Vatan News
13 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न…डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें.

By
Hum Vatan News
7 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?