Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह.

अन्यखेलछत्तीसगढ़देश - विदेश

अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह.

Hum Vatan News
Last updated: February 9, 2026 6:12 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 के समापन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने लालबाग मैदान में आयोजित जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर जनजातीय समाज के जीवन में उपयोग होने वाले उत्पादों, हस्तशिल्प और कलाओं की जानकारी ली।

केंद्रीय गृह मंत्री ने ढोकरा शिल्प, टेराकोटा, वुड कार्विंग, सीसल कला, बांस व लौह शिल्प, जनजातीय वेशभूषा एवं आभूषण, तुम्बा कला, जनजातीय चित्रकला, वन औषधि, स्थानीय व्यंजन तथा लोक चित्रों पर आधारित प्रदर्शनी की सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर की संस्कृति भारत की आत्मा का जीवंत स्वरूप है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

प्रदर्शनी में दंडामी माड़िया, अबूझमाड़िया, मुरिया, भतरा एवं हल्बा जनजातियों की पारंपरिक वेशभूषा और आभूषणों का प्रदर्शन किया गया। जनजातीय चित्रकला के माध्यम से आदिवासी जीवन, प्रकृति और परंपराओं की सजीव झलक प्रस्तुत की गई। वहीं, वैद्यराज द्वारा वन औषधियों का जीवंत प्रदर्शन भी किया गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

स्थानीय व्यंजन स्टॉल में जोंधरी लाई के लड्डू, मंडिया पेज, आमट, चापड़ा चटनी, कुलथी दाल, पान बोबो, तीखुर जैसे पारंपरिक व्यंजन तथा लांदा और सल्फी पेय पदार्थ प्रदर्शित किए गए।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि “बस्तर पंडुम जनजातीय संस्कृति को सहेजने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। राज्य सरकार जनजातीय कला, शिल्प और परंपराओं के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”
इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री ने बस्तर पंडुम की बारह विधाओं की प्रतियोगिता में विजेता दलों से भेंट कर उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण सिंह देव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

“*बस्तर पंडुम 2026” संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता*

1. *जनजातीय नृत्य* – गौर माड़िया नृत्य (बुधराम सोढ़ी, दंतेवाड़ा)
2. *जनजातीय गीत* – पालनार दल (मंगली एवं साथी, दंतेवाड़ा)
3. *जनजातीय नाट्य* – लेखम लखा (सुकमा)
4. *जनजातीय वाद्ययंत्र* – रजऊ मंडदी एवं साथी (कोण्डागांव)
5. *जनजातीय वेशभूषा* – गुंजन नाग (सुकमा)
6. *जनजातीय आभूषण* – सुदनी दुग्गा (नारायणपुर)
7. *जनजातीय शिल्प* – ओमप्रकाश गावड़े (कोया आर्ट्स, कांकेर)
8. *जनजातीय चित्रकला* – दीपक जुर्री (कांकेर)
9. *जनजातीय पेय पदार्थ* – भैरम बाबा समूह (उर्मीला प्रधान, बीजापुर)
10. *जनजातीय व्यंजन* – श्रीमती ताराबती (दंतेवाड़ा)
11. *आंचलिक साहित्य* – उत्तम नाईक (कोण्डागांव)
12. *बस्तर वन औषधि* – राजदेव बघेल (बस्तर)

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

बिलासपुर में हुक्का बार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : CG धान खरीदी महासमुंद बना प्रदेश में नंबर-1, किसानों के भुगतान में रचा इतिहास
Featured छत्तीसगढ़
संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन….सुकमा के जनजातीय नाट्य ने बिखेरा जलवा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सुकमा के जनजातीय वेशभूषा ने बिखेरा जलवा….गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित.
अन्य खेल छत्तीसगढ़ देश - विदेश
भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Chhattisgarh Rojgar Mela 2026
Chhattisgarh Rojgar Mela 2026 : मोहला-मानपुर में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का शंखनाद निजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां करेंगी शिरकत
Featured job
Gariaband Student Protest: : गरियाबंद छात्र आंदोलन का बड़ा असर वंदना पांडे की आत्मानंद स्कूल से विदाई, सड़क पर उतरी 400 छात्रों की टोली
Featured छत्तीसगढ़
CG Electricity
CG Electricity : CSPDCL स्मार्ट मीटर पखवाड़ा आज से मोबाइल पर मिलेगा बिजली का लाइव अपडेट, उपभोक्ताओं के लिए बड़ी पहल
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

CG Board Exam 2026
Featuredछत्तीसगढ़

CG Board Exam 2026 : छत्तीसगढ़ में अब महंगी होगी बोर्ड परीक्षा, माशिमं ने 10वीं-12वीं के फॉर्म और मार्कशीट फीस में की बड़ी बढ़ोतरी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Bastar Pandum 2026
Featuredछत्तीसगढ़

Bastar Pandum 2026 : सुकमा का जलवा अमित शाह ने जनजातीय नाट्य दल को सौंपा प्रथम पुरस्कार, ‘बस्तर पंडुम’ में गूंजी सुकमा की कला

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Parliament Budget Session 2026
Featuredदेश - विदेश

Parliament Budget Session 2026 : लोकसभा में संवैधानिक संकट ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने तैयार किया ड्राफ्ट, बजट सत्र में मचेगा घमासान

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?