Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Chhattisgarh Startup Policy : डिजिटल छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ा कदम, सरकार-STPI के बीच अहम समझौता
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Chhattisgarh Startup Policy : डिजिटल छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ा कदम, सरकार-STPI के बीच अहम समझौता

Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Startup Policy : डिजिटल छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ा कदम, सरकार-STPI के बीच अहम समझौता

Hum Vatan News
Last updated: February 10, 2026 2:21 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Chhattisgarh Startup Policy रायपुर: छत्तीसगढ़ को ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध छत्तीसगढ़ अब आईटी, आईटीईएस और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने यह बात इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के बीच हुए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) के बाद अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

Contents
  • स्टार्ट-अप और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा
  • युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे अवसर
  • डिजिटल छत्तीसगढ़ की ओर बड़ा कदम

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आधुनिक अधोसंरचना, मजबूत ई-गवर्नेंस व्यवस्था और निवेश-अनुकूल नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ आज आईटी और तकनीक आधारित उद्योगों के लिए एक भरोसेमंद और आकर्षक गंतव्य के रूप में उभर रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के युवाओं को विश्वस्तरीय अवसर यहीं उपलब्ध कराए जाएं, जिससे उन्हें बड़े शहरों की ओर पलायन न करना पड़े।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Raigarh Factory Blast : रायगढ़ फैक्ट्री ब्लास्ट में 9 माह की मासूम की मौत, कई मजदूर जिंदगी से जूझ रहे

- Advertisement -
HTML5 Icon

स्टार्ट-अप और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

इस एमओयू के तहत राज्य में सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (CoE) और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट (ESDD) सेंटर की स्थापना की जाएगी। प्रस्तावित सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वन एवं औषधीय उत्पाद आधारित मेडटेक, स्मार्ट सिटी समाधान और स्मार्ट कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नवाचार और स्टार्ट-अप को प्रोत्साहन मिलेगा।

वहीं, अत्याधुनिक ESDD सेंटर प्रति वर्ष लगभग 30 से 40 हार्डवेयर स्टार्ट-अप और एमएसएमई को प्रोडक्ट डिजाइन, प्रोटोटाइपिंग, कौशल विकास और क्षमता निर्माण की सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से प्रदेश के युवाओं को राज्य के भीतर ही इनक्यूबेशन, मेंटरशिप, फंडिंग और आधुनिक प्रयोगशालाओं की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रतिभाशाली युवाओं का पलायन भी रुकेगा।

उन्होंने STPI को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्था बताते हुए कहा कि देशभर में इसके 68 केंद्रों और 24 सेक्टर-विशेष सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप का अनुभव छत्तीसगढ़ के स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

डिजिटल छत्तीसगढ़ की ओर बड़ा कदम

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि यह एमओयू राज्य के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा और छत्तीसगढ़ को डिजिटल नवाचार, तकनीकी उद्यमिता और स्टार्ट-अप के राष्ट्रीय मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

BCCI’S Big Decision, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से A+ कैटेगरी खत्म, रोहित-विराट का डिमोशन
Featured खेल
Chhattisgarh SIR Update
Chhattisgarh SIR Update : छत्तीसगढ़ मतदाता सूची अपडेट SIR प्रक्रिया में बड़ी सफलता, 21 फरवरी को जारी होगी फाइनल लिस्ट
Featured छत्तीसगढ़
Mathura Suicide News
Mathura Suicide News : मथुरा के खप्परपुर में सामूहिक मौत से हड़कंप; पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव घर में पड़े मिले
Featured देश - विदेश
Bhupesh Baghel
Bhupesh Baghel : रायपुर पूर्व सीएम भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें, हिमंता बिस्वा शर्मा ने ठोंका ₹500 करोड़ का मानहानि केस
Featured छत्तीसगढ़
Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, मैकेनिक की आड़ में बिश्नोई गैंग का शूटर गिरफ्तार
Featured देश - विदेश मनोरंजन
संसद में सियासी तूफान, स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 118 सांसदों के हस्ताक्षर
Featured देश - विदेश
IED BGL Park Chhattisgarh : पुवर्ती कैंप का IED पार्क: हिड़मा के गढ़ में नक्सलियों की हार का प्रतीक
Featured छत्तीसगढ़
CG News : हेलमेट विवाद में मंत्री पर सवाल, NSUI नेता FIR में फंसे
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Breaking News : खुशियां बदलीं मातम में, महामाया मंदिर जा रहे 54 जोड़ों की बस पलटी, मची चीख-पुकार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
America Plane Crash :
Featuredinternational

America Plane Crash : अमेरिका जॉर्जिया सड़क पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, कई गाड़ियों से टकराया

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Chhattisgarh Liquor Scam
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला सुप्रीम कोर्ट में चैतन्य बघेल की जमानत पर सुनवाई

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?