Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: जशपुर को विकास की नई सौगात: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 19.51 करोड़ के 6 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » जशपुर को विकास की नई सौगात: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 19.51 करोड़ के 6 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

जशपुर को विकास की नई सौगात: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 19.51 करोड़ के 6 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन.

Hum Vatan News
Last updated: March 19, 2026 8:46 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर 19 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुरनगर में पुलिस लाइन हेलीपैड के समीप कुल 19 करोड़ 51 लाख 78 हजार रुपए की लागत से 6 महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्र को विकास की नई सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने नगर पालिका जशपुर के वार्ड क्रमांक 18 भागलपुर में 35.46 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम निर्माण कार्य तथा वार्ड क्रमांक 16 में 6.76 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं से शहरवासियों को बेहतर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चार प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया। इनमें 2.89 करोड़ रुपए लागत से चटकपुर-रेंगारबहार मार्ग, 3.01 करोड़ रुपए लागत से कुनकुरी-औंरीजोर-मतलूटोली-पटेल पारा मार्ग, 3.29 करोड़ रुपए लागत से रानीबंध-चिड़ाटांगर-उपरकछार मार्ग तथा 3.18 करोड़ रुपए लागत से धुरीअम्बा-कटुखोसा मार्ग का निर्माण शामिल है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार और ग्रामीण अंचलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

BPSC TRE 4 : पटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी; CRPF तैनात
Featured national
TMC Rebel MPs : ममता बनर्जी की पार्टी की याचिका पर SC का बड़ा कदम, TMC के 20 सांसदों को नोटिस
Featured national
CG Crime News : CM और डिप्टी CM पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट वायरल, दो के खिलाफ FIR दर्ज
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : कांग्रेस नेताओं का सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड जारी, भूपेश सबसे आगे तो बैज पीछे
Featured छत्तीसगढ़
CGBSE 10वीं-12वीं के छात्रों को बड़ी राहत, पास-फेल सभी को मिलेगा अगली कक्षा में प्रवेश
Featured छत्तीसगढ़
Vaibhav Suryavanshi Jersey Number : वैभव सूर्यवंशी ने जर्सी के नंबर पर लगाया टेप, आखिरी अंक दिखा 3; जानें क्या है मामला
Featured sports
Kiara Advani Pregnancy : कियारा की प्रेग्नेंसी पर ऐसा था यश और गीतू मोहनदास का रिएक्शन, आंखों में थे खुशी के आंसू
Featured मनोरंजन
UPI Completes 10 Years : 10 साल में UPI ने रचा इतिहास, 1.78 करोड़ से बढ़कर 24 हजार करोड़ के पार पहुंचा सालाना ट्रांजैक्शन
business Featured

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : पालकी यात्रा में युवक की लात-घूंसों से पिटाई, वीडियो सामने आते ही पुलिस ने 5 नाबालिगों को पकड़ा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Education Update : स्कूलों में अब गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोकगाथा, विद्यार्थियों को पढ़ाए जाएंगे संस्कृति और परंपरा के पाठ

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

देवपहरी जलप्रपात में फंसे तीन युवक, रातभर झरने के बीच बिताई रात

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?