रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘सुशासन तिहार 2026’ के आयोजन को लेकर सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। इस अभियान का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि 30 अप्रैल 2026 तक सभी जिलों में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इसमें भूमि विवाद, मनरेगा मजदूरी, हितग्राही योजनाओं की राशि, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, बिजली और पेयजल जैसी समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
1 मई से 10 जून तक लगेंगे समाधान शिविर
‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत 1 मई से 10 जून तक प्रदेशभर में जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत समूहों और शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर शिविर आयोजित होंगे, जहां लोगों की शिकायतों का मौके पर पंजीयन और समाधान शुरू किया जाएगा।
CG News : दस्त और पेट दर्द बना काल , 17 साल की कलेश्वरी और 14 साल के चैतन की मौत
एक महीने में समाधान के निर्देश
सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्राप्त शिकायतों का अधिकतम एक महीने के भीतर निराकरण किया जाए और आवेदकों को उनके आवेदन की स्थिति की जानकारी दी जाए।
जनभागीदारी पर जोर
अभियान के दौरान मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी शिविरों में शामिल होकर जनता से सीधा संवाद करेंगे। साथ ही योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।



