पेंड्रा: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (GPM) जिले में आज एक बेहद सनसनीखेज और जानलेवा मामला सामने आया है। पेंड्रा थाना क्षेत्र के जिल्दा गांव में पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए 33 हजार केवी के हाई-टेंशन बिजली टावर की चोटी पर चढ़कर सबको सकते में डाल दिया। युवक को टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर बैठा देख आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी पत्नी के साथ हुए विवाद से काफी नाराज था। घर में चल रहे घरेलू कलह के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। अपनी नाराजगी जाहिर करने और आत्मघाती कदम उठाने के उद्देश्य से वह दोपहर में जिल्दा गांव के पास स्थित 400 फीट ऊंचे हाई-टेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते वह टावर के सबसे ऊंचे सिरे पर जा पहुंचा।
Ganja Smuggling : नहर की लहरों में बह रहा था ‘नशा’, पुलिस ने बरामद किए गांजे के 17 बड़े पैकेट
पुलिस और प्रशासन की मशक्कत युवक को ऊंचाई पर बैठा देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने उसे नीचे उतरने के लिए आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं माना। सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वहां घंटों तक ‘हाई-वोल्टेज’ ड्रामा चला। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने युवक को समझाने की भरपूर कोशिश की।
-
रेस्क्यू ऑपरेशन: प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए तुरंत बिजली विभाग को सूचित कर उस लाइन की पावर सप्लाई बंद कराई, ताकि कोई अनहोनी न हो।
-
समझाइश: पुलिस अधिकारियों ने युवक को उसकी जान की कीमत समझाते हुए शांत रहने की अपील की। घंटों की मशक्कत और कड़ी समझाइश के बाद, युवक आखिरकार सुरक्षित नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ।


