Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल.

Hum Vatan News
Last updated: May 3, 2026 10:12 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर 3 मई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत बलरामपुर जिला प्रवास के दौरान ‘ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान’ (RSETI) पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पशु सखियों से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशिक्षण कक्ष का अवलोकन करते हुए विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और प्रशिक्षणार्थियों से ‘जय बिहान’ कहकर आत्मीय अभिवादन किया। उन्होंने विशेष रूप से पशुपालन का प्रशिक्षण ले रही पशु सखियों से संवाद करते हुए उनके अनुभवों को जाना और उनके प्रयासों की सराहना की।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इस दौरान विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के बगरा क्लस्टर अंतर्गत ग्राम केवली की अनुराधा गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे बिहान योजना से जुड़कर पशु सखी के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वे गांव में पशुओं का सर्वे कर पशु चिकित्सकों को सहयोग प्रदान करती हैं तथा ग्रामीणों को पशुपालन से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं बीमारियों के प्रति जागरूक करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान द्वारा प्रदान किए जा रहे प्रशिक्षण से उन्हें अपने कार्य को और अधिक दक्षता के साथ करने में सहायता मिल रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास और स्वरोजगार को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि RSETI जैसे संस्थान न केवल प्रशिक्षण के केंद्र हैं, बल्कि ये ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।

उल्लेखनीय है कि जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से अब तक 16 बैचों में कुल 510 प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न उद्यमी क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। इन प्रशिक्षणों के माध्यम से ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार एवं सूक्ष्म उद्यमिता के लिए तैयार किया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

वंधामा हत्याकांड पर J&K SIA की बड़ी कार्रवाई, 28 साल बाद दोबारा शुरू हुई जांच
Featured देश - विदेश
CG BREAKING : शावक के साथ घूम रही शेरनी ने युवक को बनाया निशाना, मौत के बाद इलाके में दहशत
Featured छत्तीसगढ़
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की पहल तेज, छत्तीसगढ़ में किशोरियों को मिलेगी HPV वैक्सीन
Featured छत्तीसगढ़
CG Paper Leak : पेपर लीक का अनोखा तरीका आया सामने, सुई से खोला लिफाफा और 11 हजार में किया सौदा
Featured छत्तीसगढ़
पुलिसकर्मी के प्रमोशन पर High Court’ का बड़ा आदेश, मामूली सजा से नहीं छीना जा सकता हक
Featured छत्तीसगढ़
New Zealand Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगी रोक, 16 साल की उम्र होगी न्यूनतम सीमा
Featured international
Asim Riaz on Himanshi Khurana : हिमांशी के बयान पर आसिम का पलटवार, बोले- ‘कभी धर्म बदलने को नहीं कहा’
Featured मनोरंजन
Maharashtra Amravati Hospital Fire : 39 नवजातों से भरा था NICU, आग में 3 मासूमों की गई जान
Featured national

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल, 7 जेलों में शुरू होगी ओपन जेल व्यवस्था; कैदियों को मिलेगा रोजगार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : रायपुर में चाकूबाजी की दो वारदात, दो युवकों की मौत; 5 आरोपी गिरफ्तार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : मंदिर में पुराने चोरी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?