iPhone 17 ने प्रो मॉडल्स को पछाड़ा; 2026 की पहली तिमाही में बना दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन
पहलगाम हमले के बाद बदला था पूरा माहौल
22 अप्रैल 2025। पहलगाम की वादियों में चीखें गूंज उठी थीं। आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। 26 लोगों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इसके बाद दिल्ली से लेकर सीमा तक माहौल बदल गया। रात गहराई। एयरबेस पर हलचल तेज हुई। फाइटर जेट रनवे पर तैयार खड़े थे। 7 मई 2025 को भारतीय सेना और वायुसेना ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की। सरकारी दावों के मुताबिक 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया और 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया।
वीडियो में दिखी मिशन की तैयारी
सेना द्वारा जारी वीडियो में ऑपरेशन की प्लानिंग, निगरानी और एयर स्ट्राइक से जुड़े दृश्य शामिल हैं। कुछ फुटेज में लड़ाकू विमानों की टेकऑफ तैयारी दिखाई गई। वीडियो में जवानों की आंखों में वही तनाव दिखा, जो किसी बड़े मिशन से पहले महसूस होता है। कंट्रोल रूम शांत था, लेकिन स्क्रीन पर हर सेकंड भारी लग रहा था। एक पूर्व सैन्य अधिकारी ने कहा कि यह सिर्फ जवाबी कार्रवाई नहीं थी, बल्कि स्पष्ट संदेश था कि भारत अब बड़े आतंकी हमलों पर चुप नहीं बैठेगा।


