Narendra Modi’ नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रोफाइल फोटो (DP) बदलकर देश के जवानों को खास श्रद्धांजलि दी है। उनकी नई डीपी में “ऑपरेशन सिंदूर” का लोगो और लहराता तिरंगा नजर आ रहा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर देशभक्ति का माहौल बन गया है।
दरअसल, 7 मई की तारीख भारत के लिए बेहद अहम मानी जाती है। इसी दिन भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया था। भारतीय सेना के इस बड़े अभियान को “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया गया था।
ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे
आज इस ऐतिहासिक सैन्य अभियान के एक साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी X प्रोफाइल की डीपी बदलकर जवानों की बहादुरी और शौर्य को सलाम किया है। नई तस्वीर में ऑपरेशन सिंदूर का प्रतीक चिन्ह दिखाई दे रहा है, जिसके ऊपर भारतीय तिरंगा लहराता नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई नई DP
प्रधानमंत्री मोदी की नई डीपी सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो गई। लाखों यूजर्स ने इसे देशभक्ति और सेना के सम्मान से जोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने इसे भारतीय सेना के साहस और देश की सुरक्षा के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया।
3 दिन में पाकिस्तान को झुकने पर किया मजबूर
बताया जाता है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ बेहद सटीक और तेज कार्रवाई की थी। इस अभियान ने पाकिस्तान को महज तीन दिनों के भीतर बैकफुट पर आने के लिए मजबूर कर दिया था। इस ऑपरेशन को भारतीय सैन्य इतिहास की बड़ी सफलताओं में गिना जाता है।
जवानों के सम्मान में पीएम का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी अक्सर भारतीय सेना और जवानों के साहस की सराहना करते रहे हैं। उनकी नई डीपी को भी देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान और समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।


