अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 1740 घनमीटर रेत जप्त…..
क्यों खास माना जाता है बड़ा मंगल?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास में ही प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की पहली भेंट हुई थी। इसी वजह से उत्तर भारत में बड़ा मंगल का विशेष महत्व माना जाता है। मंगलवार की शाम मंदिरों में घी और सरसों तेल के दीपों की कतारें दिखीं। घंटियों की आवाज और सुंदरकांड पाठ से माहौल भक्तिमय बना रहा। पुरानी मान्यता कहती है कि कुछ खास स्थानों पर दीपक जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सुख-शांति बनी रहती है।
इन 5 स्थानों पर दीपक जलाना माना जाता है शुभ
- घर का मुख्य द्वार: शाम के समय मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश माना जाता है।
- पूजा घर: हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर के सामने सरसों तेल का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है।
- तुलसी चौरा: तुलसी के पास दीपक रखने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ने की मान्यता है।
- रसोईघर: रसोई में दीपक जलाने को अन्न और धन की स्थिरता से जोड़ा जाता है।
- पीपल के पेड़ के नीचे: कई श्रद्धालु शाम के समय पीपल के नीचे दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं।
भक्ति के साथ दिखी आस्था की चमक
दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी सहित कई शहरों में मंदिरों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं। शाम ढलते ही दीपकों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठे। गर्म हवाओं के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। एक बुजुर्ग भक्त मंदिर के बाहर कहते सुनाई दिए, “बड़ा मंगल पर दीपक जलाने से मन को अलग शांति मिलती है।”


