Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 12.29 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 12.29 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 12.29 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण.

Hum Vatan News
Last updated: May 27, 2026 9:48 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 27 मई 2026/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने नारायणपुर प्रवास के दौरान जिलेवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी। उन्होंने एजी सिनेमा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 12 करोड़ 29 लाख रूपए की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने नगर पालिका नारायणपुर के विकास के लिए 5 करोड़ रूपए देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप भी उपस्थित रहे।

*नारायणपुर को विकसित, खुशहाल और समृद्ध बनाने का संकल्प*

- Advertisement -
HTML5 Icon

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार नारायणपुर जिले को विकसित, खुशहाल और समृद्ध बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं ने शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। विशेष रूप से मलखंभ जैसे कठिन खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं की उन्होंने सराहना की। यह कार्यक्रम नारायणपुर जिले के विकास, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*युवाओं की प्रतिभा को मिला सम्मान*

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नेशनल स्कूल ड्रामा, नई दिल्ली की प्रस्तुति “चंदा के चकोर” की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जिले की प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान दिला रही हैं।
उन्होंने जिले में आयोजित पांच दिवसीय करियर गाइडेंस कार्यक्रम को युवाओं के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे युवाओं को रोजगार और बेहतर भविष्य के अवसर मिलेंगे।

*जिले के विकास के लिए 307 करोड़ रूपए की स्वीकृति*

श्री साव ने बताया कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद नारायणपुर जिले के विकास कार्यों के लिए 307 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में 32 करोड़ रूपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य शुरू किए गए हैं, जिन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में नारायणपुर को नई पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

*मॉडल नगर के रूप में विकसित होगा नारायणपुर*

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि नारायणपुर को एक विकसित और आधुनिक नगर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय क्षेत्र में 120 करोड़ रूपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 23 करोड़ रूपए की लागत से लाइब्रेरी भवन का भूमिपूजन किया गया है।

*मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षकों का सम्मान*

कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

*किसानों और हितग्राहियों को मिला लाभ*

विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग द्वारा पांच किसानों को किसान समृद्धि योजना अंतर्गत बोर खनन एवं पंप स्थापना के लिए 1.99 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई। उद्यानिकी विभाग द्वारा दो किसानों को बागवानी विकास हेतु 3.85 लाख रूपए के चेक प्रदान किए गए। मत्स्य पालन विभाग द्वारा तीन हितग्राहियों को मछली पकड़ने के जाल वितरित किए गए।

*विभागीय योजनाओं की जानकारी ली*

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षा विभाग के स्टॉल में स्वयं विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकारों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG BREAKING : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला’ CGPSC भर्ती घोटाले के दो आरोपियों को जमानत, आरती वासनिक-ललित गनवीर को राहत
Featured छत्तीसगढ़
Nepal Flood News : दिल दहला देने वाली तस्वीर, एक कमरे से मिलीं 21 लाशें’ मां की गोद से चिपकी मिली मासूम बच्ची
Featured देश - विदेश
शहबाज शरीफ के सामने PM मोदी का कड़ा वार, आतंकियों के साथ पूरे नेटवर्क को खत्म करने पर दिया जोर
Featured देश - विदेश
Marnus Labuschagne: खराब फॉर्म का भुगता खामियाजा, मार्नस लाबुशेन को ऑस्ट्रेलियाई टीम में नहीं मिली जगह
Featured खेल
CG News : खाकी टेप में लिपटे थे गांजे के पैकेट, ट्रक के सीक्रेट चेंबर से निकली 2.23 करोड़ की खेप’ आरोपी गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
Kareena Kapoor: करीना कपूर ने कपूर परिवार को लेकर कही बड़ी बात, बोलीं- ‘मैं उनसे अलग हूं’
Featured मनोरंजन
PM Modi’s appeal: भारत की 7.8% GDP ग्रोथ से गदगद पीएम मोदी, विदेश यात्रा और सोने की खरीदारी को लेकर दी सलाह
Featured national
ED Raid in CG : भूपेश बघेल के पूर्व PA के घर ED की रेड, तड़के दो गाड़ियों में पहुंची टीम’ घर के अंदर खंगाले जा रहे दस्तावेज
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Accident : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा’ ट्रक ने क्रेटा को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत और तीन घायल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Train Cancel : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर’ छत्तीसगढ़ रूट की 18 ट्रेनें होंगी कैंसिल, कुछ का बदलेगा रास्ता’ चेक करें शेड्यूल

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Anganwadi Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका’ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?