Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा….मुख्यमंत्री श्री साय की घोषणा का हुआ पालन.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा….मुख्यमंत्री श्री साय की घोषणा का हुआ पालन.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा….मुख्यमंत्री श्री साय की घोषणा का हुआ पालन.

Hum Vatan News
Last updated: May 28, 2026 9:27 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर 27 मई 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए जिला पंचायतों को भी गौण खनिजों से प्राप्त रॉयल्टी राजस्व राशि में हिस्सा देने का आदेश जारी कर दिया है। राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर श्री नवीन कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से जिला पंचायतों को भी गौण खनिज निधि का हिस्सा दिए जाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने मंच से ही इस मांग को स्वीकार करते हुए घोषणा की थी, जिसका अब राज्य शासन द्वारा पालन कर दिया गया है।

खनिज साधन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार गौण खनिजों से प्राप्त कुल राजस्व का 33 प्रतिशत हिस्सा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को पूर्ववत दिया जाएगा, जबकि शेष 67 प्रतिशत राशि का वितरण ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायतों के बीच निर्धारित स्लैब के अनुसार किया जाएगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

जारी आदेश के तहत 7.50 लाख रुपये तक की राशि पूरी तरह ग्राम पंचायत को मिलेगी। 7.50 लाख से 10 लाख रुपये तक की राशि में 80 प्रतिशत ग्राम पंचायत, 10 प्रतिशत जनपद पंचायत और 10 प्रतिशत जिला पंचायत को दिया जाएगा। 10 लाख से 25 लाख रुपये तक की राशि में ग्राम पंचायत को 70 प्रतिशत तथा जनपद और जिला पंचायत को 15-15 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा। इसी तरह 25 लाख से 50 लाख रुपये तक की राशि में ग्राम पंचायत को 60 प्रतिशत और जनपद व जिला पंचायत को 20-20 प्रतिशत हिस्सा दिया जाएगा। 50 लाख रुपये से अधिक की राशि में ग्राम पंचायत को 50 प्रतिशत तथा जनपद और जिला पंचायत को 25-25 प्रतिशत राशि मिलेगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

राज्य शासन ने निधि के उपयोग के दायरे का भी विस्तार किया है। अब इस राशि का उपयोग स्कूलों और अस्पतालों में रनिंग वाटर सुविधा, सामुदायिक शौचालय, मुक्तिधाम निर्माण, पहुंच मार्ग तथा वाचनालय निर्माण जैसे कार्यों में किया जा सकेगा। जिला पंचायतों को मिलने वाली राशि का उपयोग उन क्षेत्रों के विकास कार्यों में किया जाएगा जहां खनन गतिविधियों का प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और गांवों में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायतों को गौण खनिज निधि में हिस्सेदारी मिलने से स्थानीय विकास योजनाओं को मजबूती मिलेगी और त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी।

मुख्यमंत्री की घोषणा का पालन होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर श्री नवीन कुमार अग्रवाल सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से पंचायतों के कामकाज और संचालन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG BREAKING : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला’ CGPSC भर्ती घोटाले के दो आरोपियों को जमानत, आरती वासनिक-ललित गनवीर को राहत
Featured छत्तीसगढ़
Nepal Flood News : दिल दहला देने वाली तस्वीर, एक कमरे से मिलीं 21 लाशें’ मां की गोद से चिपकी मिली मासूम बच्ची
Featured देश - विदेश
शहबाज शरीफ के सामने PM मोदी का कड़ा वार, आतंकियों के साथ पूरे नेटवर्क को खत्म करने पर दिया जोर
Featured देश - विदेश
Marnus Labuschagne: खराब फॉर्म का भुगता खामियाजा, मार्नस लाबुशेन को ऑस्ट्रेलियाई टीम में नहीं मिली जगह
Featured खेल
CG News : खाकी टेप में लिपटे थे गांजे के पैकेट, ट्रक के सीक्रेट चेंबर से निकली 2.23 करोड़ की खेप’ आरोपी गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
Kareena Kapoor: करीना कपूर ने कपूर परिवार को लेकर कही बड़ी बात, बोलीं- ‘मैं उनसे अलग हूं’
Featured मनोरंजन
PM Modi’s appeal: भारत की 7.8% GDP ग्रोथ से गदगद पीएम मोदी, विदेश यात्रा और सोने की खरीदारी को लेकर दी सलाह
Featured national
ED Raid in CG : भूपेश बघेल के पूर्व PA के घर ED की रेड, तड़के दो गाड़ियों में पहुंची टीम’ घर के अंदर खंगाले जा रहे दस्तावेज
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Accident : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा’ ट्रक ने क्रेटा को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत और तीन घायल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Train Cancel : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर’ छत्तीसगढ़ रूट की 18 ट्रेनें होंगी कैंसिल, कुछ का बदलेगा रास्ता’ चेक करें शेड्यूल

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Anganwadi Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका’ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?