Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: 35 वर्षों का इंतजार हुआ खत्म : सपेरा बस्ती में साकार हो रहा पक्के घरों का सपना….मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भीखमपुरा में निर्माणाधीन पीएम आवासों का किया निरीक्षण.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » 35 वर्षों का इंतजार हुआ खत्म : सपेरा बस्ती में साकार हो रहा पक्के घरों का सपना….मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भीखमपुरा में निर्माणाधीन पीएम आवासों का किया निरीक्षण.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

35 वर्षों का इंतजार हुआ खत्म : सपेरा बस्ती में साकार हो रहा पक्के घरों का सपना….मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भीखमपुरा में निर्माणाधीन पीएम आवासों का किया निरीक्षण.

Hum Vatan News
Last updated: June 4, 2026 7:38 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर 4 जून 2026/ सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड स्थित ग्राम भीखमपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने सपेरा बस्ती में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवनयापन कर रहे सवरा (सपेरा) जनजाति के परिवारों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री साय ने निर्माणाधीन आवासों का अवलोकन करते हुए कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि विकास और जनकल्याण का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को सभी स्वीकृत आवासों और अन्य निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे पिछले लगभग 35 वर्षों से कच्चे घरों में रहकर जीवनयापन कर रहे थे।प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से अब उनका पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। हितग्राहियों ने कहा कि पहली बार उन्हें अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक आवास में रहने की उम्मीद मिली है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने दिव्यांग हितग्राही रमाबाई सिदार को बैसाखी प्रदान कर उनकी सहायता की तथा बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनसे आत्मीय बातचीत की। मुख्यमंत्री की सहजता और अपनत्व से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

उल्लेखनीय है कि भीखमपुरा की सपेरा बस्ती में 68 परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास, सीसी रोड तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जल जीवन मिशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। वर्ष 2024-25 में 25 आवास, वर्ष 2025-26 में 14 आवास तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 14 आवास स्वीकृत किए गए हैं। वहीं 10 अन्य पात्र परिवारों को आवास प्लस 2.0 सर्वे में शामिल किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कदम का पौधा तथा वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने बरगद का पौधा रोपित किया। परिसर में कुल पांच पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Swine Flu : स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता’ छत्तीसगढ़ में एक्टिव केस 108 पहुंचे, रायपुर में 38 मरीज अस्पताल में भर्ती
Featured छत्तीसगढ़
CG Scholarship Scheme 2026 : छात्रवृत्ति के लिए जल्द करें आवेदन, छत्तीसगढ़ में SC, ST और OBC विद्यार्थियों का 30 सितंबर तक पंजीयन जरूरी
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh News : 90 साल की बुजुर्ग महिला की गुहार, परिजनों पर मारपीट और गर्म पानी डालने के आरोप
Featured छत्तीसगढ़
Saudi Arabia Houthi Drone: मक्का के पास हूतियों का ड्रोन मार गिराने का दावा, सऊदी ने कहा- ‘मक्का हमारी रेड लाइन’
Featured international
Donald Trump 100% Tariff: भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी? आज अमेरिकी हाउस में होगा बड़ा फैसला
Featured देश - विदेश
Online Betting Ban के बावजूद भारत में नहीं थम रहा अवैध सट्टा, 10 लाख करोड़ तक पहुंचा बाजार; 854 इन्फ्लुएंसर भी रडार पर
Featured national
Rawatpura Phase-2 Bulldozer Action : रावतपुरा फेस-2 में चला निगम का बुलडोजर, बिना नक्शा पास कराए बने मकानों पर बड़ी कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
CG BREAKING : आज सुनाई जाएगी 10 दोषियों को सजा, हमले की साजिश और मास्टरमाइंड को लेकर सवाल जारी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Navodaya Admission 2027-28 : नवोदय में एडमिशन का मौका, पढ़ाई समेत कई सुविधाएं नि:शुल्क’ जानें आवेदन की अंतिम तारीख

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

एक दिन के लिए ‘भिखारी’ बने देश के सबसे अमीर विधायक, सड़कों पर घूमे और मांगकर खाया खाना

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

PM Modi Ganpati Bappa Puja : पीयूष गोयल के घर पहुंचे पीएम मोदी, गणपति बप्पा की पूजा कर मांगा आशीर्वाद

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?