Shani Gochar 2027 : इन 3 राशियों पर से हटेगा शनि का साया— वैदिक ज्योतिष में सबसे धीमी चाल से चलने वाले और कर्मों के प्रदाता शनि देव साल 2027 में एक बड़ा राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। साल 2027 में शनि देव मंगल की राशि मेष में गोचर करेंगे। इस ऐतिहासिक गोचर के साथ ही वर्तमान में शनि की टेढ़ी नजर का सामना कर रही तीन विशेष राशियों के जातकों को साढ़े साती और ढैय्या के कड़े संघर्षों से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बदलाव से प्रभावित जातकों के जीवन में लंबे समय से जारी मानसिक तनाव, आर्थिक तंगी और करियर की बाधाएं समाप्त होंगी।

मेष राशि में प्रवेश से बदलेगा इन राशियों का भाग्य
एस्ट्रोपत्री के मुख्य ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा की गणना के मुताबिक, शनि का गोचर हमेशा से जनजीवन और सभी राशियों पर गहरा असर डालता है। जब शनि देव 2027 में मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तब ग्रहों का यह समीकरण कुछ भाग्यशाली राशियों के लिए दुखों के अंत और नई शुरुआत का शुभ संकेत लाएगा। ज्योतिष शास्त्र में शनि की साढ़े साती और ढैय्या की अवधि को बेहद कठिन और परीक्षाओं का समय माना जाता है, लेकिन इस गोचर के बाद प्रभावित जातकों के रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे और समाज में उनका मान-सम्मान वापस लौटेगा।
सूरज की रोशनी से चमका राजनांदगांव…सोलर ऊर्जा का बना राष्ट्रीय मॉडल.
इन 3 राशियों के जीवन में आएगी मानसिक शांति और समृद्धि
शनि देव के मेष राशि में कदम रखते ही कुंभ राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती के अंतिम चरण से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा। इसके साथ ही, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर चल रही शनि की ढैय्या भी समाप्त हो जाएगी।
स्ट्रीट वेंडर्स के सपनों को मिली नई उड़ान…छत्तीसगढ़ में 1.12 लाख से अधिक वेंडर्स को मिला आर्थिक संबल.
इन तीनों राशियों के नागरिकों के लिए आने वाला समय राहत भरा रहेगा। व्यापार में लंबे समय से फंसा हुआ धन वापस मिलने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे पदोन्नति का रास्ता साफ होगा। पारिवारिक मोर्चे पर चल रहे विवाद सुलझेंगे और जातकों को मानसिक शांति का अनुभव होगा। स्वास्थ्य संबंधी पुरानी दिक्कतों से भी इस गोचर के बाद बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।



