Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन.

Hum Vatan News
Last updated: June 20, 2026 9:31 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर 20 जून 2026/मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास ने आज सीएम हेल्पलाइन 1076 तथा सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव श्री राहुल भगत, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव एवं जनसंपर्क आयुक्त श्री रजत बंसल, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के संयुक्त सचिव श्री मयंक अग्रवाल,
सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। अधिकारियों ने दोनों डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, शिकायत निवारण व्यवस्था तथा तकनीक आधारित जनसुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रशासन को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। सीएम हेल्पलाइन 1076 और सेवा सेतु इसी सोच के सशक्त उदाहरण हैं, जो शासन और नागरिकों के बीच संवाद तथा सेवाओं की उपलब्धता को सरल और प्रभावी बना रहे हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास ने स्वयं सीएम हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव लिया तथा सेंटर की कार्यप्रणाली, शिकायत पंजीयन की प्रक्रिया और समाधान की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान के लिए विकसित यह व्यवस्था शासन की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव श्री राहुल भगत ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों को अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे शासन तक पहुंचाने का सुलभ माध्यम उपलब्ध करा रही है। हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के लिए एक सुव्यवस्थित व्यवस्था विकसित की गई है, जिससे शिकायतों की निगरानी, समीक्षा और समाधान की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। शिकायत दर्ज होने से लेकर उसके समाधान तक प्रत्येक चरण को तकनीक आधारित प्रणाली से जोड़ा गया है, जिससे जवाबदेही सुनिश्चित हो रही है।

सुशासन एवं अभिसरण विभाग के संयुक्त सचिव श्री मयंक अग्रवाल ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन केवल शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान का सशक्त मंच बनकर उभर रही है। शिकायतों के निराकरण के लिए बहुस्तरीय व्यवस्था बनाई गई है, जिससे विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारी तय होती है और समस्या के समाधान की निरंतर निगरानी की जाती है। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य नागरिकों को राहत प्रदान करना और शासन के प्रति उनका विश्वास मजबूत करना है।

अधिकारियों ने सेवा सेतु की जानकारी देते हुए बताया कि यह राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य विभिन्न शासकीय सेवाओं को नागरिकों तक डिजिटल माध्यम से पहुंचाना है। इसके माध्यम से नागरिक अनेक आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं सेवाओं के लिए घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। सेवा सेतु के जरिए शासकीय प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जा रहा है, जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि सेवा सेतु के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है तथा उन्हें मोबाइल और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से भी सुलभ बनाया जा रहा है। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को भी शासन की सेवाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। भविष्य में और अधिक सेवाओं को इस प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास ने सीएम हेल्पलाइन 1076 तथा सेवा सेतु की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि ये पहल मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन आधारित विकास दृष्टि को साकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीक के उपयोग से नागरिकों का शासन पर विश्वास और मजबूत होगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि नागरिक सेवाओं के डिजिटलीकरण और शिकायतों के प्रभावी निराकरण की दिशा में किया जा रहा यह कार्य विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

PM Modi: ‘भारत को ड्रग्स मुक्त बनाना है’, मन की बात में युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील
Featured national
Bank Holidays in September 2026: जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी तक, सितंबर में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक
Featured national
‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड में CM Sai’ का बड़ा संदेश, नशामुक्त युवा ही बनाएंगे विकसित भारत’ सभी से भागीदारी की अपील
Featured छत्तीसगढ़
CG News : बिजली बिल का बोझ होगा कम, प्रदेश के हजारों घरों में लगे रूफटॉप सोलर’ 95 हजार से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
Featured छत्तीसगढ़
Nepal Flood News : मौत को बेहद करीब से देखा, चाय के लिए रुके और बच गई जान’ रायपुर के 5 दोस्तों ने सुनाई नेपाल बाढ़ की रूह कंपाने वाली कहानी
Featured छत्तीसगढ़
CG News : एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद बढ़ी दूध से बने पनीर की खपत, 40 से 50 रुपये तक महंगा हुआ पनीर’ डेयरी और दुकानों पर बढ़ी पूछपरख
Featured छत्तीसगढ़
Rules Changing From September 1 : 1 सितंबर से बदलने जा रहे ये बड़े नियम’ LPG सिलेंडर, टैक्स रिटर्न और बैंकिंग से जुड़े बदलावों का आपकी जेब पर पड़ेगा असर, जानें पूरी डिटेल
Featured देश - विदेश
CG News : रायपुर के 30 स्पा सेंटरों में एक साथ पुलिस की छापेमारी, 100 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी रहे तैनात’ दो सेंटरों में मिली आपत्तिजनक सामग्री
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Bilaspur Khaparganj Violence : बिलासपुर के खपरगंज में विवाद ने लिया हिंसक रूप, पथराव के बाद मचा हड़कंप’ भारी पुलिस बल तैनात, 16 संदिग्ध हिरासत में

By
Hum Vatan News
3 Min Read
High Court
Featuredछत्तीसगढ़

CG High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 20 कोर्ट मैनेजरों की नियुक्ति पर लगाई मुहर, बिलासपुर से लेकर कोरबा-दुर्ग और रायपुर तक मिली नई जिम्मेदारी

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : मैनपाट में बारिश बनी आफत, तेज बहाव में बह गए बाइक सवार युवक-युवती’ करीब एक किलोमीटर दूर युवती का हुआ रेस्क्यू, युवक लापता

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?