Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Donald Trump : सीनेट ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाला प्रस्ताव पास किया
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Donald Trump : सीनेट ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाला प्रस्ताव पास किया

Featuredinternational

Donald Trump : सीनेट ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाला प्रस्ताव पास किया

Hum Vatan News
Last updated: June 24, 2026 2:14 PM
By
Hum Vatan News
Share
Donald Trump: US Senate passes resolution against war with Iran.
Donald Trump: US Senate passes resolution against war with Iran.
SHARE
× Popup Image

Donald Trump : तेल अवीव। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी सीनेट ने एक बड़ा कदम उठाते हुए ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने की मांग वाला प्रस्ताव पारित कर दिया है। 50-48 वोटों से मंजूर हुए इस प्रस्ताव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से ईरान के खिलाफ किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई समाप्त करने को कहा गया है।

Donald Trump: US Senate passes resolution against war with Iran.
Donald Trump: US Senate passes resolution against war with Iran.

यह प्रस्ताव अमेरिकी संसद के दोनों सदनों से पारित हो चुका है। इससे पहले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव भी इसे मंजूरी दे चुका था। 1973 के वॉर पॉवर्स एक्ट के बाद यह पहला मौका है जब अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों ने किसी राष्ट्रपति से युद्ध जैसी कार्रवाई खत्म करने की मांग की है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

ट्रम्प की पार्टी में भी दिखी नाराजगी

- Advertisement -
HTML5 Icon

वोटिंग के दौरान चार रिपब्लिकन सांसदों ने डेमोक्रेट्स का समर्थन किया, जिससे राष्ट्रपति ट्रम्प की पार्टी के भीतर बढ़ती असहमति भी सामने आई। हालांकि व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि इस प्रस्ताव का कोई कानूनी प्रभाव नहीं होगा क्योंकि अमेरिका की सैन्य कार्रवाई पहले ही समाप्त की जा चुकी है।

CG NEWS : छात्रों को किताबें नहीं मिलने पर स्कूल संचालक नाराज, 25 जून को शिक्षण कार्य रहेगा ठप

UAE पहुंचे मार्को रूबियो

इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन और कुवैत के दौरे पर पहुंचे हैं। उनका उद्देश्य अमेरिका-ईरान के बीच हुई ईरान पीस डील को लेकर खाड़ी देशों की चिंताओं को दूर करना है।

खाड़ी देशों को आशंका है कि इस समझौते से होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान का प्रभाव बढ़ सकता है। इसके अलावा समझौते में ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को लेकर स्पष्ट शर्तें नहीं होने से भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

300 अरब डॉलर के पुनर्निर्माण फंड पर चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ता में ईरान के पुनर्निर्माण के लिए करीब 300 अरब डॉलर के संभावित फंड पर भी चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि इसमें खाड़ी देशों से आर्थिक सहयोग मांगा जा सकता है। इसी वजह से वॉशिंगटन अपने सहयोगी देशों का समर्थन जुटाने में लगा हुआ है।

पिछले 24 घंटे के बड़े अपडेट्स
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान पाकिस्तान पहुंचे और पीस डील पर चर्चा की।
अमेरिका-ईरान समझौते के बाद भारत से जुड़े 11 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं।
ट्रम्प ने दावा किया कि एक दिन में रिकॉर्ड 1.9 करोड़ बैरल तेल होर्मुज से गुजरा।
इजराइल ने अमेरिका पर सैन्य निर्भरता कम करने और स्वदेशी हथियार निर्माण बढ़ाने की बात कही।
ट्रम्प ने चेतावनी दी कि समझौते का उल्लंघन होने पर अमेरिका फिर कार्रवाई कर सकता है।
IAEA करेगा ईरान के परमाणु ठिकानों का निरीक्षण

संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी IAEA के महानिदेशक राफेल ग्रोसी ने कहा है कि एजेंसी के निरीक्षक जल्द ही ईरान के परमाणु ठिकानों का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते में परमाणु गतिविधियों की निगरानी की जिम्मेदारी IAEA को दी गई है।

तेल कंपनियों पर ट्रम्प का निशाना

राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमेरिकी तेल कंपनियों पर ग्राहकों से ज्यादा कीमत वसूलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं कर रही हैं। ट्रम्प ने अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) को इस मामले की जांच के निर्देश भी दिए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

विष्णु भैया की जनकल्याणकारी योजना बनी सहारा, पूजा पटेल को बच्चे की बेहतर देखभाल के लिए मिला आर्थिक संबल*l.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
बिहान से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीपीएम की 59 हजार से अधिक महिलाएं.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर को कैबिनेट की अहम बैठक, धान खरीदी और किसानों से जुड़े फैसलों पर हो सकती है चर्चा
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री साय कार्टून फेस्टिवल-2026 में हुए शामिल, कार्टून वॉच पत्रिका के 30 वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा की कहानी….प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला अपना घर, सड़क किनारे अस्थायी आशियाने में रहने की मजबूरी हुई दूर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति, कुनकुरी और जशपुर में बनेंगी दो आधुनिक आवासीय कॉलोनियां.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल श्री रमेन डेका.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : 9 माह के मासूम का सौदा’ पैसों के लालच में मां ने ही बेच दिया अपना बच्चा, पुलिस ने किया रेस्क्यू

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Air India Flight Hijack Alert : विमान में हाईजैक अलर्ट से मची अफरा-तफरी, जयपुर एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Changes to rental rules in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में मकान किराये के नियमों में बदलाव, सिक्योरिटी डिपॉजिट से लेकर किराया वृद्धि तक जानें नए प्रावधान

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?