Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Ram Mandir offering theft case : 20 दिन बाद FIR, CM योगी के निर्देश पर 8 नामजद आरोपियों पर कार्रवाई
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Ram Mandir offering theft case : 20 दिन बाद FIR, CM योगी के निर्देश पर 8 नामजद आरोपियों पर कार्रवाई

Featuredreligion

Ram Mandir offering theft case : 20 दिन बाद FIR, CM योगी के निर्देश पर 8 नामजद आरोपियों पर कार्रवाई

Hum Vatan News
Last updated: June 26, 2026 9:11 AM
By
Hum Vatan News
Share
Ram Mandir offering theft case
Ram Mandir offering theft case
SHARE
× Popup Image

Ram Mandir offering theft case : अयोध्या। राम मंदिर के दानपात्रों में चढ़ावे की धनराशि में कथित गबन के मामले में आखिरकार 20 दिन बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए रामजन्मभूमि थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की शिकायत पर आठ नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद यह कार्रवाई हुई और सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।

Ram Mandir offering theft case
Ram Mandir offering theft case

एफआईआर में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, ट्रस्ट कर्मी अनुकल्प मिश्र, उसका बहनोई लवकुश मिश्र, मनीष यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र, अविनाश शुक्ल और सेवानिवृत्त बैंककर्मी सुभाष श्रीवास्तव को आरोपी बनाया गया है। हालांकि ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राय के नाम प्राथमिकी में शामिल नहीं हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

SIT जांच के बाद दर्ज हुई FIR

- Advertisement -
HTML5 Icon

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला 5 जून को सामने आया था। शुरुआती स्तर पर ट्रस्ट ने आंतरिक जांच कर धनराशि की रिकवरी का प्रयास किया। इसके बाद 7 जून को समाजवादी पार्टी की ओर से लगाए गए आरोपों और मामला सार्वजनिक होने के बाद राज्य सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया।

15 जून से एसआईटी ने मंदिर परिसर में जांच शुरू की और ट्रस्ट पदाधिकारियों, नकदी गिनने वाले कर्मचारियों तथा बैंक अधिकारियों समेत करीब 150 लोगों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान कई बयानों में विरोधाभास मिलने के बाद संदिग्ध कर्मचारियों से गहन पूछताछ की गई। 23 जून को एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंपी, जिसके आधार पर 25 जून को एफआईआर दर्ज कर ली गई।

आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं को 26 जून को वितरित होंगे उपहार….. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे नवीन लोगो का विमोचन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी करेंगे प्रेस वार्ता को संबोधित I

जांच में बरामद हुई नकदी

जांच के दौरान अनुकल्प मिश्र के घर से करीब 20 लाख रुपये, लवकुश मिश्र के घर से लगभग 10 लाख रुपये और अविनाश शुक्ल के खाते से 5 लाख रुपये बरामद होने की बात सामने आई है। अन्य आरोपियों के पास से भी नकदी मिलने की जानकारी जांच एजेंसियों को मिली है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है और नए तथ्य भी सामने आ सकते हैं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305, 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61 और 3(5) के तहत चोरी, आपराधिक विश्वासघात, गबन, आपराधिक षड्यंत्र और संगठित अपराध से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(1)(ए) और 13(2) भी लगाई गई हैं। इन धाराओं के तहत दोष सिद्ध होने पर आरोपियों को सात वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।

पुलिस और एसआईटी अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। जांच एजेंसियां बैंक खातों, लेन-देन और दानपात्रों की धनराशि के रिकॉर्ड का मिलान कर रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि जांच के अगले चरण में इस मामले में और भी लोगों की भूमिका सामने आ सकती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

CG Train Cancelled : छत्तीसगढ़ में रेलवे का बड़ा फैसला, अधोसंरचना कार्य के चलते 10 ट्रेनें निरस्त
Featured छत्तीसगढ़
चम्पक द्वादशी आज : श्रीहरि को चढ़ाएं चम्पा के फूल, करें ये महाउपाय, हर मनोकामना होगी पूर्ण
Featured religion
CG NEWS : प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर हंगामा, सूची से नाम गायब होने पर मां-बेटी का आत्मदाह प्रयास
Featured छत्तीसगढ़
CG Weather Update : गर्मी और उमस से लोग परेशान, कल से प्रदेशभर में तेज बारिश के आसार
Featured छत्तीसगढ़
Maruti Suzuki Dzire Price Hike
Maruti Suzuki Dzire Price Hike : देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति डिजायर हुई महंगी, जानिए नई कीमतें
automobile Featured
26 June 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों के व्यापार में बन रही है लाभ की स्थिति, जानिए अपना राशिफल …
Featured religion
CG BREAKING : माध्यमिक शिक्षा मंडल का बड़ा अपडेट, पुनर्मूल्यांकन से मेरिट सूची में हुआ बदलाव
Featured छत्तीसगढ़
आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं को 26 जून को वितरित होंगे उपहार….. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे नवीन लोगो का विमोचन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी करेंगे प्रेस वार्ता को संबोधित I
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : बर्थडे गिफ्ट के बहाने बुलाया, फिर रची खौफनाक साजिश’ युवती की हत्या कर रेत में दफनाया शव

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

PM Modi’ से सीएम योगी तक बोले— इमरजेंसी ने संविधान और लोकतंत्र की आत्मा को पहुंचाई ठेस

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : सावधान’ ई-चालान के नाम पर हो रही साइबर ठगी, लिंक पर क्लिक करने से पहले करें जांच

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?