Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: 2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस : गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » 2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस : गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

Featuredदेश - विदेश

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस : गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

Hum Vatan News
Last updated: July 7, 2026 5:11 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

अहमदाबाद। वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने मंगलवार को अहम फैसला सुनाते हुए विशेष अदालत के निर्णय को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने 38 दोषियों को सुनाई गई फांसी की सजा और 11 दोषियों की उम्रकैद की सजा को यथावत रखते हुए दोषियों की अपील खारिज कर दी।

Contents
निचली अदालत के फैसले पर हाईकोर्ट की मुहर70 मिनट में हुए थे 21 धमाके2022 में आया था विशेष अदालत का फैसला

इसके साथ ही अदालत ने धमाकों में जान गंवाने वाले 56 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये तथा 200 से अधिक घायलों को 1-1 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

निचली अदालत के फैसले पर हाईकोर्ट की मुहर

भारतीय कानून के अनुसार, किसी भी निचली अदालत द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा तब तक लागू नहीं होती, जब तक संबंधित हाईकोर्ट उसकी पुष्टि नहीं कर देता। इसी प्रक्रिया के तहत मामला गुजरात हाईकोर्ट में विचाराधीन था। हाईकोर्ट ने अब विशेष अदालत के फैसले को सही ठहराते हुए फांसी और उम्रकैद दोनों सजाओं की पुष्टि कर दी है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

CG Crime News : शराब के नशे में बेटे ने मां की टंगिया से की हत्या, कांकेर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

70 मिनट में हुए थे 21 धमाके

26 जुलाई 2008 को अहमदाबाद शहर में महज 70 मिनट के भीतर 21 सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। इन धमाकों में 56 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। आतंकियों ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, बसों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाया था, जिससे पूरे देश में दहशत फैल गई थी।

2022 में आया था विशेष अदालत का फैसला

इस मामले में अहमदाबाद सिटी सेशंस कोर्ट में 78 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चला था। वर्ष 2009 में दर्ज इस मामले में लंबी सुनवाई के बाद 18 फरवरी 2022 को विशेष अदालत ने फैसला सुनाया था।

अदालत ने 38 आरोपियों को फांसी, 11 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जबकि सबूतों के अभाव में 29 आरोपियों को बरी कर दिया गया था। इसके बाद दोषियों ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी, जिसे अब खारिज कर दिया गया है।

गुजरात हाईकोर्ट के इस फैसले को देश के सबसे चर्चित आतंकवादी मामलों में एक महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णय माना जा रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

Ketan Agarwal Murder Case’ में नया मोड़, जांच में सामने आई सिया और चेतन की सीक्रेट मैरिज
Featured देश - विदेश
CG BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट बैठक के समय में बदलाव, कल शाम 4 बजे होगी बैठक
Featured छत्तीसगढ़
केरल के वायनाड में भीषण लैंडस्लाइड :भारी बारिश के बीच पहाड़ी ढही, CCTV में कैद हुआ भयावह मंजर
Featured देश - विदेश
CG Accident News : तेज बहाव में पिकअप वाहन नाले में समाया, तीन कर्मचारी सुरक्षित, एक की तलाश जारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : मानसून सत्र से पहले भाजपा की तैयारियां तेज, CM हाउस में होगी महत्वपूर्ण विधायक दल की बैठक
Featured छत्तीसगढ़
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य मुलाकात, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा
Featured छत्तीसगढ़
CG News : मानसून में बिजली से रहें सतर्क, विद्युत कंपनी ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : शराब के नशे में बेटे ने मां की टंगिया से की हत्या, कांकेर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण .

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Education News : स्कूली शिक्षा में बड़ा बदलाव, 5वीं, 7वीं और 8वीं की नई किताबें जल्द होंगी लागू

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG High Court : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तबादला आदेश के बाद कर्मचारियों की रिलीविंग पर रोक नहीं

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?