Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का किया लोकार्पण, ‘सरदार वल्लभभाई पटेल थोक बाजार’ के रूप में किया नामकरण।
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का किया लोकार्पण, ‘सरदार वल्लभभाई पटेल थोक बाजार’ के रूप में किया नामकरण।

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का किया लोकार्पण, ‘सरदार वल्लभभाई पटेल थोक बाजार’ के रूप में किया नामकरण।

Hum Vatan News
Last updated: July 9, 2026 7:47 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा डूमरतराई, रायपुर में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का लोकार्पण आज छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भव्य समारोह में किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस आधुनिक व्यापारिक परिसर का नामकरण ‘सरदार वल्लभभाई पटेल थोक बाजार’ करते हुए इसे प्रदेशवासियों एवं व्यापारियों को समर्पित किया।

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित लगभग 36 एकड़ क्षेत्र में विकसित यह आधुनिक थोक बाजार सुव्यवस्थित व्यापारिक गतिविधियों, चौड़ी सड़कों, पर्याप्त पार्किंग, बेहतर यातायात प्रबंधन तथा आवश्यक नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित है। यह बाजार रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के व्यापारिक विकास को नई दिशा देने के साथ प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करेगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि, “डूमरतराई में निर्मित इस आधुनिक थोक बाजार का नाम ‘सरदार वल्लभभाई पटेल थोक बाजार’ रखना हमारे लिए गौरव का विषय है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को सशक्त आधार प्रदान किया। उनके नाम पर स्थापित यह बाजार प्रदेश के व्यापार, विकास और समृद्धि का नया प्रतीक बनेगा।
हमने यह भी निर्णय लिया है कि गुजरात में स्थापित विश्वविख्यात ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ से प्रेरणा लेते हुए इस थोक बाजार परिसर में 15 फीट ऊंची लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा व्यापारियों, नागरिकों एवं प्रदेशवासियों के लिए राष्ट्रीय एकता, सुशासन और विकास का प्रेरणास्रोत बनेगी। राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना का विस्तार कर रही है। यह थोक बाजार व्यापारियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा, रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा तथा रायपुर को एक सुव्यवस्थित व्यापारिक केंद्र के रूप में और अधिक सशक्त बनाएगा।”

- Advertisement -
HTML5 Icon

आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि, “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल प्रदेश में आधुनिक शहरी अधोसंरचना के विकास का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। डूमरतराई का यह नवीन थोक बाजार व्यापारियों की वर्षों पुरानी आवश्यकता को पूरा करेगा तथा उन्हें सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक व्यापारिक वातावरण उपलब्ध कराएगा।

इस थोक बाजार के लिए डूमरतराई का स्थान दूरदर्शी सोच के साथ चयनित किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शहर से बाहर स्थित होने के कारण यहां मालवाहक एवं व्यावसायिक वाहनों का आवागमन अत्यंत सुगम होगा तथा शहर के भीतर यातायात का दबाव भी कम रहेगा। यह स्थान बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव एवं जगदलपुर सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों से उत्कृष्ट सड़क संपर्क प्रदान करता है, जिससे व्यापारियों एवं परिवहनकर्ताओं को त्वरित और सुविधाजनक कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। मंडल भविष्य में भी जनहित एवं विकासोन्मुखी परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश की प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।”

मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि मंडल का उद्देश्य केवल अधोसंरचना का निर्माण करना नहीं, बल्कि नागरिकों एवं व्यापारियों की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, टिकाऊ एवं आधुनिक परिसंपत्तियों का विकास करना है। उन्होंने बताया कि लगभग 145 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति वाली इस परियोजना के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों की 154 स्वतंत्र व्यावसायिक दुकानों का निर्माण किया गया है। व्यापारियों की सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं का समुचित प्रावधान किया गया है। यह परियोजना प्रदेश की व्यापारिक व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुदृढ़ एवं आधुनिक स्वरूप प्रदान करेगी।

मंडल आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने कहा कि डूमरतराई का नवीन थोक बाजार आधुनिक तकनीकी मानकों एवं उच्च गुणवत्ता के अनुरूप विकसित किया गया है। परियोजना के सफल क्रियान्वयन में मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा, समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य किया है। उन्होंने इस अवसर पर मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सामूहिक प्रयासों से ही यह महत्वपूर्ण परियोजना आज प्रदेश को समर्पित हो सकी है।

कार्यक्रम में माननीय मंत्री कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार श्री खुशवंत साहेब, माननीया सांसद राज्यसभा श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, माननीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल श्री अनुराग सिंह देव, माननीय विधायक श्री मोती लाल साहू, श्री पुरन्दर मिश्रा, माननीय अध्यक्ष आर.डी.ए. श्री नन्दे साहू, माननीय अध्यक्ष योग आयोग श्री संजय अग्रवाल, माननीय अध्यक्ष भवन सन्निर्माण एवं कर्मकार मंडल श्री रामप्रताप सिंह , माननीय अध्यक्ष सी जी एम एस सी श्री दीपक महसके, माननीया अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड श्रीमती शालिनी राजपूत, माननीय अध्यक्ष तेलघनी बोर्ड श्री जितेंद्र साहू , माननीय अध्यक्ष रजककार विकास बोर्ड श्री प्रहलाद रजक, माननीय अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्री श्याम नारंग, माननीय प्रदेश महामंत्री श्री नवीन मारकंडे, श्री अशोक बजाज सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यापारी, नागरिक तथा मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान अतिथियों ने ‘सरदार वल्लभभाई पटेल थोक बाजार’ परिसर का अवलोकन कर इसकी आधुनिक अधोसंरचना एवं उत्कृष्ट सुविधाओं की सराहना की। व्यापारियों ने भी इस परियोजना का स्वागत करते हुए इसे सुव्यवस्थित व्यापारिक व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया तथा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।

‘सरदार वल्लभभाई पटेल थोक बाजार’ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की गुणवत्ता, नवाचार एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। यह परियोजना आने वाले वर्षों में प्रदेश के व्यापार, रोजगार सृजन तथा आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Crime News : रायपुर में चाकूबाजी की दो वारदात, दो युवकों की मौत; 5 आरोपी गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
CG News : मंदिर में पुराने चोरी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
Featured छत्तीसगढ़
Maruti Baleno Facelift Launch
Maruti Baleno Facelift Launch : मारुति ला रही है नई बलेनो फेसलिफ्ट, जानें कब होगी लॉन्च और क्या मिलेंगे बदलाव
automobile Featured
BREAKING NEWS : क्लोरीन गैस लीक के बाद नागपुर में दहशत, 40 लोग अस्पताल पहुंचे’ कई इलाकों को कराया गया खाली
Featured देश - विदेश
Weather Update
CG Weather Today : प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर, 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी
Featured छत्तीसगढ़
Worship of Lord Shiva :  सावन के आखिरी सोमवार पर जानें जलाभिषेक और रुद्राभिषेक में क्या है अंतर?
Featured religion
24 August 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल
Featured religion
बहनों की तरक्की, परिवार की शान—विष्णु भैया का यही अभियान”…बिहान योजना से सरिता यादव ने संवारी अपनी आजीविका.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

तिहारू भी जान गया है, क्या है सुराज…सुशासन तिहार – जनविश्वास, जनकल्याण और विकास की नई पहचान.

By
Hum Vatan News
6 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ—विष्णु भैया संग विकास की बात”…घरेलू और स्थानीय संसाधनों का रचनात्मक उपयोग, सीजनल गतिविधियों से बढ़ा आजीविका का आधार.

By
Hum Vatan News
6 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान… पर्यटन बोर्ड की पर्यटकों से अपील—फर्जी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया से रहें सतर्क.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?