Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: निर्माण कार्यो की प्रगति व सुचारू कियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसरंचना विकास मण्डल के अध्यक्ष एवं आयुक्त ने निर्माण ठेकेदारों के साथ की बैठक.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » निर्माण कार्यो की प्रगति व सुचारू कियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसरंचना विकास मण्डल के अध्यक्ष एवं आयुक्त ने निर्माण ठेकेदारों के साथ की बैठक.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

निर्माण कार्यो की प्रगति व सुचारू कियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसरंचना विकास मण्डल के अध्यक्ष एवं आयुक्त ने निर्माण ठेकेदारों के साथ की बैठक.

Hum Vatan News
Last updated: July 17, 2026 5:18 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

श्री अनुराग सिंह देव, माननीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसरंचना विकास मण्डल ने बताया कि विगत डेढ़ वर्षों में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसरंचना विकास मण्डल द्वारा लगातार मण्डल के कार्यों के प्रगति गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में मण्डल के कार्यरत् सभी ठेकेदारों से चर्चा हेतु एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलो से 50 से अधिक ठेकेदारों ने भाग लिया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मण्डल के कार्य क्षेत्र के विस्तार, घर निर्माण के साथ नगर विकास योजनाएं, रि-डेव्हलपमेंट योजना, सड़क, पुल-पुलिया का निर्माण जैसी बड़ी योजनाओं के मण्डल द्वारा कियान्वयन की जानकारी देना व उसके सुचारू संपादन के लिए सुझाव आमंत्रण किया गया।

अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने कहा कि मण्डल के अधिकारियों एवं ठेकेदारों को यह विशेष रूप से ध्यान रखना होगा कि हितग्राहियों के घर निर्माण में उसकी गुणवत्ता निर्धारित मापदण्ड के अनुसार उसी स्तर की होना चाहिए जिस स्तर पर आप अपने स्वयं के घर के निर्माण के समय ध्यान रखते है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ एवं माननीय आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी द्वारा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण के कार्यो को विस्तारित करते हुए गृह निर्माण के साथ अधोसंरचना विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी मण्डल को दी गई है।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसरंचना विकास मण्डल के कार्यों के सुचारू कियान्वयन के लिए निर्माण एजेंसी एवं ठेकेदारों की प्रतिभागिता और अधिक बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने सभी उपस्थित ठेकेदारों से अपील किया कि, मण्डल द्वारा इनहाउस योजनाएं, PPP आधार पर रि-डेव्हलपमेंट योजनाएं एवं BOT के माध्यम भी योजनाएं संचालित की जा रही है। मण्डल अपनी सुदृढ़ वित्तीय स्थिति एवं तकनीकी दक्षता के साथ इन योजनाओं के कियान्वयन की महति भूमिका का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने कहा की ठेकेदार मण्डल की निर्माण एजेंसी होने के कारण उसका हिस्सा है। अतः सभी ठेकेदार इन कार्यो में अपनी सहभागिता पहले से और अधिक निभाने तैयार रहे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

आयुक्त श्री अवनीश कुमार शरण ने कहा कि ठेकेदारों के साथ यह बैंठक मुख्यतः तीन विषयों पर आधारित है :-

1. निर्माण कार्यो की गुणवत्ता ।

2. निर्माण कार्यो की समय-सीमा में पूर्ण किया जाना ।

3. ठेकेदारों के देयकों का समय-सीमा में भुगतान किया जाना ।

आयुक्त ने कहा कि उपस्थित सभी इंजीनियर एवं ठेकेदार का यह दायित्व है कि वे उन्हें आबंटित कार्यो की गुणवत्ता निर्धारित मापदण्डों के व कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो। उन्होंने कहा कि कार्यों के संचालन में ठेकेदारों को जो भी कार्य स्थल पर वाजिब समस्या है उनका निराकरण तत्काल किया जाए एवं आवश्यकतानुसार मुख्यालय से मार्ग दर्शन भी लिया जा सकता है। आयुक्त ने भूमि के चयन, ले-आउट प्लान, प्राक्कलनों का तैयार किया जाना एवं निविदा प्रपत्र तैयार करने संबंधित उपस्थित ठेकेदारों से प्राप्त सुझावों पर सभी अपर आयुक्त, उपायुक्त एवं कार्यपालन अभियंता को, इनके परीक्षण व कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश दिये है। उन्होंने ठेकेदारों के सभी प्रकार के देयकों के त्वरित भुगतान के लिए लेखा एवं तकनीकी शाखा के अधिकारियों को चेक लिस्ट जारी करते हुए भुगतान प्रक्रिया को त्वरित व सुगम बनाने के निर्देश दिए।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की…व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
विकास को गति देने छत्तीसगढ़ में भूमि उपयोग नियमों में बड़ा बदलाव…डीरिगुलेशन और अनुपालन बोझ कम करने के केंद्र के सुधारों के अनुरूप छत्तीसगढ़ की नई पहल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश…केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सक्ती के जेठा में किया पौधरोपण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
बेमेतरा, जशपुर, डोंगरगढ़ और कांकेर में सहेजे जाएंगे तालाब, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और भूजल संवर्धन को मिलेगी मजबूती.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Tribal Land : छत्तीसगढ़ में आदिवासी जमीन की खरीद-बिक्री पर सख्ती, रजिस्ट्री से पहले होगी पूरी जांच
Featured छत्तीसगढ़
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं, अधिकारियों को कार्य संस्कृति में बदलाव के निर्देश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

CM Vishnu Deo Sai
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Blogअन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की बड़ी कार्रवाई, वास्तुविद फर्म जी.टी. डिज़ाइन स्टूडियो, रायपुर के अनुबंध समाप्त करने के दिए निर्देश.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : पहले कार से मारी टक्कर, फिर युवक को पीटा और चेन लूटी’ CCTV में कैद पूरी वारदात

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?