Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Chhattisgarh News : सनसनीखेज वारदात, 45 वर्षीय कारोबारी ने पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा! जांच में जुटी पुलिस
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Chhattisgarh News : सनसनीखेज वारदात, 45 वर्षीय कारोबारी ने पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा! जांच में जुटी पुलिस

Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh News : सनसनीखेज वारदात, 45 वर्षीय कारोबारी ने पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा! जांच में जुटी पुलिस

Hum Vatan News
Last updated: July 18, 2026 9:53 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Chhattisgarh News :  रायपुर, 18 जुलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में एक बैटरी कारोबारी ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को जहर देकर मार डाला और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

Contents
बंद घर से आ रही थी बदबू, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उड़ गए होशकिचन में फंदे से लटका मिला कारोबारी, कमरे में पड़े थे पत्नी और बच्चों के शवखाने में जहर मिलाने की आशंकाबिहार का रहने वाला था परिवारबेटियों के नहीं दिखने पर हुआ शकपुलिस कर रही हर पहलू से जांच

बंद घर से आ रही थी बदबू, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उड़ गए होश

पुलिस के अनुसार, संजय नगर निवासी सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू (45) पिछले करीब आठ महीने से किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। उसके साथ पत्नी राबिया, बेटा इरशाद अली (19) तथा बेटियां शाहिदा (17) और इरशाबा बेगम (16) रहती थीं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Monsoon Session 2026 : 20 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र, 7 अहम विधेयकों पर सरकार की नजर’ विदेशी फंडिंग और वंदे मातरम् से जुड़े प्रावधानों पर फोकस

- Advertisement -
HTML5 Icon

गुरुवार शाम के बाद से परिवार का कोई सदस्य दिखाई नहीं दिया। शुक्रवार को पूरे दिन घर का दरवाजा बंद रहा। रात में पड़ोसियों को घर के अंदर से तेज दुर्गंध आने लगी। कई बार आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना दी गई।

किचन में फंदे से लटका मिला कारोबारी, कमरे में पड़े थे पत्नी और बच्चों के शव

टिकरापारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए। शाहिद का शव किचन में फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी, बेटा और दोनों बेटियों के शव कमरे में जमीन पर पड़े थे। शुरुआती जांच में सभी मृतकों के मुंह से झाग निकलता मिला।

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और पांचों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी एकत्र किए हैं।

खाने में जहर मिलाने की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को कमरे से खाने-पीने का सामान और एक कीटनाशक का डिब्बा मिला है। इसी आधार पर आशंका जताई जा रही है कि शाहिद ने पहले परिवार के सदस्यों को खाने में जहर मिलाकर खिलाया और बाद में खुद फांसी लगा ली।

हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

बिहार का रहने वाला था परिवार

पुलिस के मुताबिक, मृतक शाहिद मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। उसका भाई जहीर अली रायपुर के कुकरीपारा इलाके में रहता है। उसी ने सभी शवों की पहचान की। पुलिस मकान मालिक सय्यद उमेर अली से भी पूछताछ कर रही है।

बेटियों के नहीं दिखने पर हुआ शक

स्थानीय लोगों के अनुसार, शाहिद की दोनों बेटियां अक्सर मकान की पहली मंजिल पर रहने वाले दूसरे किरायेदारों के यहां आती-जाती थीं। गुरुवार रात के बाद जब वे दिखाई नहीं दीं और शुक्रवार को भी पूरे दिन घर बंद रहा, तब पड़ोसियों को संदेह हुआ। बदबू आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इस दर्दनाक घटना का खुलासा हुआ।

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। आर्थिक, पारिवारिक और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और घटनाक्रम की पुष्टि हो सकेगी।

TAGGED:Chhattisgarh News
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की…व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
विकास को गति देने छत्तीसगढ़ में भूमि उपयोग नियमों में बड़ा बदलाव…डीरिगुलेशन और अनुपालन बोझ कम करने के केंद्र के सुधारों के अनुरूप छत्तीसगढ़ की नई पहल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश…केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सक्ती के जेठा में किया पौधरोपण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
बेमेतरा, जशपुर, डोंगरगढ़ और कांकेर में सहेजे जाएंगे तालाब, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और भूजल संवर्धन को मिलेगी मजबूती.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Tribal Land : छत्तीसगढ़ में आदिवासी जमीन की खरीद-बिक्री पर सख्ती, रजिस्ट्री से पहले होगी पूरी जांच
Featured छत्तीसगढ़
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं, अधिकारियों को कार्य संस्कृति में बदलाव के निर्देश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

CM Vishnu Deo Sai
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Blogअन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की बड़ी कार्रवाई, वास्तुविद फर्म जी.टी. डिज़ाइन स्टूडियो, रायपुर के अनुबंध समाप्त करने के दिए निर्देश.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : पहले कार से मारी टक्कर, फिर युवक को पीटा और चेन लूटी’ CCTV में कैद पूरी वारदात

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?