Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG News : स्टील प्लांट हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, दो कर्मचारियों की मौत, तीन का अस्पताल में इलाज जारी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG News : स्टील प्लांट हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, दो कर्मचारियों की मौत, तीन का अस्पताल में इलाज जारी

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : स्टील प्लांट हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, दो कर्मचारियों की मौत, तीन का अस्पताल में इलाज जारी

Hum Vatan News
Last updated: August 3, 2026 6:20 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित मां शिवा स्टील प्लांट में हुए भीषण औद्योगिक हादसे में झुलसे दो श्रमिकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। चार दिन पहले पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित प्लांट में इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग (उबाल) होने से पांच श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए थे। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान दोनों श्रमिकों ने दम तोड़ दिया। वहीं तीन अन्य घायलों का इलाज अभी जारी है।

Contents
काम के दौरान अचानक हुआ हादसादो गंभीर घायलों ने इलाज के दौरान तोड़ा दमतीन श्रमिकों का उपचार जारीहादसे के कारणों की जांच शुरू

काम के दौरान अचानक हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के दिन प्लांट में सभी कर्मचारी रोज की तरह अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान इंडक्शन फर्नेस में अचानक तेज बॉयलिंग हो गई, जिससे गर्म धातु और लपटों की चपेट में आकर वहां काम कर रहे प्रमोद सोनी, चौखट सिंह, गुड्डू कुमार, चतूर यादव और शनिराम राठिया गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप कार्टून कैनवास पर उभरी नए बस्तर की तस्वीर.

- Advertisement -
HTML5 Icon

दो गंभीर घायलों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने दो श्रमिकों की हालत अत्यंत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया था। इलाज के दौरान दोनों श्रमिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल है, जबकि प्लांट के अन्य कर्मचारी भी सदमे में हैं।

तीन श्रमिकों का उपचार जारी

हादसे में घायल अन्य तीन श्रमिकों का अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में इंडक्शन फर्नेस में तकनीकी खराबी या संचालन के दौरान हुई किसी समस्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Prashant Kishor’ ने दर्ज की शानदार जीत, बिहार में भाजपा को झटका, MP में कांग्रेस और गुजरात में BJP विजयी
Featured देश - विदेश
CG News : स्कूल परिसर में शराब पार्टी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद दो शिक्षकों पर गिरी निलंबन की गाज
Featured छत्तीसगढ़
‘न्याय में देरी स्वीकार नहीं’ High Court’ ने शोकसभा के कारण सुनवाई टालने का आदेश किया रद्द
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि और आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति की घोषणा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिली नई उड़ान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से देवेंद्र दिनकर के राशन कार्ड की त्रुटि हुई दूर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मलेरिया के खिलाफ जंगलों में उतरा स्वास्थ्य महकमा, संवेदनशील इलाकों की परखी तैयारियां.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
धमतरी जिले में जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन को मिलेगी नई दिशा….357 जल स्रोतों पर 185.64 लाख से बनेंगे सैंड फिल्टर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : मलेरिया के बढ़ते मामलों से चिंता, बिलासपुर के कोटा में 33 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

​बिहान बनी बदलाव की बयार: मजदूरी से आत्मनिर्भरता की राह पर नारायणपुर की जेलो बाई, हर माह कमा रहीं 30 हजार रुपये.

By
Hum Vatan News
3 Min Read

निराश्रित गौवंश संरक्षण के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल, गौधाम योजना का बढ़ रहा दायरा.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?