Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CGPSC SI Exam 2026 : पुलिस भर्ती और शिक्षक परीक्षा की तारीखें टकराईं तो बदली गई SI मुख्य परीक्षा की डेट, जानें नया शेड्यूल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CGPSC SI Exam 2026 : पुलिस भर्ती और शिक्षक परीक्षा की तारीखें टकराईं तो बदली गई SI मुख्य परीक्षा की डेट, जानें नया शेड्यूल

Featuredछत्तीसगढ़

CGPSC SI Exam 2026 : पुलिस भर्ती और शिक्षक परीक्षा की तारीखें टकराईं तो बदली गई SI मुख्य परीक्षा की डेट, जानें नया शेड्यूल

Hum Vatan News
Last updated: August 11, 2026 11:21 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CGPSC SI Exam 2026 : रायपुर, 10 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के हित में राज्य सरकार की पहल के बाद सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा-2024 की तिथियों में बदलाव किया गया है। पहले प्रस्तावित 24, 25 और 26 अक्टूबर को होने वाली यह परीक्षा अब 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

दरअसल, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 4 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा के लिए 24, 25 और 26 अक्टूबर की तिथियां निर्धारित की गई थीं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इसी बीच 25 अक्टूबर 2026 को शिक्षक भर्ती परीक्षा भी प्रस्तावित होने के कारण दोनों परीक्षाओं की तारीखों में टकराव की स्थिति बन गई थी। दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने किसी एक परीक्षा को छोड़ने की मजबूरी की आशंका पैदा हो गई थी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Patna Violence : पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, गुस्साई भीड़ ने पुलिस वाहनों में लगाई आग’ इलाके में भारी तनाव

अभ्यर्थियों की इस समस्या का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को संबंधित स्तर पर आवश्यक समन्वय कर समस्या के समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा-2024 की पूर्व निर्धारित तिथियों में परिवर्तन करते हुए नई तिथियां घोषित की हैं।

अब यह मुख्य परीक्षा 2 नवंबर, 3 नवंबर और 4 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की नई तारीखों से उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी, जो पुलिस भर्ती के साथ शिक्षक भर्ती परीक्षा में भी शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि युवाओं का हित राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा वर्षों तक मेहनत करते हैं। ऐसे में केवल परीक्षा तिथियों के आपसी टकराव के कारण किसी पात्र अभ्यर्थी को किसी एक अवसर से वंचित होना न पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को अपनी योग्यता और मेहनत के आधार पर आगे बढ़ने के अधिक से अधिक अवसर मिलना चाहिए। परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयों का समय रहते समाधान हो, इसके लिए संबंधित विभागों और संस्थाओं के स्तर पर आवश्यक समन्वय किया जाना जरूरी है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए अलग से जारी होगी सूचना

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हांकित अभ्यर्थियों को पृथक से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की जानकारी दी है। इस संबंध में आयोग द्वारा विस्तृत सूचना अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें।

नई तारीखों के ऐलान के बाद अब पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा और शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने का अवसर मिल सकेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Donald Trump Green Card News: टाटा, विप्रो समेत 8 IT कंपनियों के ग्रीन कार्ड प्रोसेस पर रोक, भारतीयों की बढ़ेगी मुश्किल
Featured international
Linesh Sahu Suicide Case: धमतरी लिनेश साहू आत्महत्या केस में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा
Featured छत्तीसगढ़
CG Teacher Recruitment Exam 2026 : शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 11 अक्टूबर की परीक्षा पर संकट
Featured देश - विदेश
India Women vs Zimbabwe Women T20: रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का रोमांच, 250 रुपये से मिलेंगे टिकट
Featured खेल छत्तीसगढ़
Voter Registration Campaign: 24.99 लाख मतदाताओं को राहत, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मिलेगा मौका
Featured छत्तीसगढ़
Nobel Peace Prize 2026: भारतीय मूल की नवी पिल्लै को मिला शांति का नोबेल, जानें उनके 5 बड़े योगदान
Featured देश - विदेश
CJP Protest Breaking: दिल्ली में कल प्रदर्शन को लेकर अलर्ट, 57 मेट्रो स्टेशन बंद होने का दावा
Featured national
Police Transfer List 2026
CG IPS Transfer News : छत्तीसगढ़ में 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 2021 से 2024 बैच के अफसर शामिल
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

करम परब महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय* *कंवर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, सौंपा आमंत्रण पत्र.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Chhattisgarh Weather Update
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी तेज, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredreligion

09 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?