Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG News : अंक बढ़ाने के नाम पर आ रहे फर्जी फोन, माशिमं ने छात्रों-पालकों को किया अलर्ट
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG News : अंक बढ़ाने के नाम पर आ रहे फर्जी फोन, माशिमं ने छात्रों-पालकों को किया अलर्ट

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : अंक बढ़ाने के नाम पर आ रहे फर्जी फोन, माशिमं ने छात्रों-पालकों को किया अलर्ट

Hum Vatan News
Last updated: August 12, 2026 11:35 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (माशिमं) ने बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को फर्जी फोन कॉल और ठगी के मामलों को लेकर सतर्क किया है। द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा समाप्त होने के बाद वर्तमान में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच बोर्ड ने विद्यार्थियों और पालकों से अपील की है कि वे परीक्षा परिणाम में सुधार, अंक बढ़ाने या फेल विद्यार्थी को पास कराने के नाम पर आने वाली किसी भी कॉल पर भरोसा न करें।

Contents
पिछले वर्षों में भी सामने आई थीं शिकायतेंअंक बढ़ाने या पास कराने का दावा पूरी तरह संदिग्धकिसी को भी पैसे या निजी जानकारी न दें

पिछले वर्षों में भी सामने आई थीं शिकायतें

माशिमं के अनुसार, वर्ष 2024 और 2025 में बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के पहले और बाद में कुछ विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को संदिग्ध फोन कॉल प्राप्त हुए थे। इन कॉल में ठगों ने खुद को बोर्ड या शिक्षा विभाग से जुड़ा व्यक्ति बताकर परीक्षा परिणाम में बदलाव करने का दावा किया था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बस्तर तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे शामिल* *नक्सल प्रभाव से बाहर आए गांवों तक पहुंचेगी बाइक रैली.

- Advertisement -
HTML5 Icon

फर्जी कॉल करने वालों ने विद्यार्थियों के अंक बढ़ाने, परिणाम में सुधार करने और अनुत्तीर्ण छात्र को उत्तीर्ण कराने के नाम पर पैसे की मांग की थी। ऐसे मामलों की शिकायतें सामने आने के बाद अब माशिमं ने पहले से ही विद्यार्थियों और पालकों को सावधान रहने की सलाह दी है।

अंक बढ़ाने या पास कराने का दावा पूरी तरह संदिग्ध

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति फोन पर पैसे लेकर परीक्षा परिणाम बदलने या अंक बढ़ाने का दावा करता है तो उसकी बात पर विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसे लोग विद्यार्थियों और अभिभावकों को डराकर या लालच देकर आर्थिक ठगी का शिकार बना सकते हैं।

खासकर परीक्षा परिणाम जारी होने के आसपास इस तरह के फोन कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया संदेश आने की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

किसी को भी पैसे या निजी जानकारी न दें

माशिमं ने विद्यार्थियों और पालकों से कहा है कि वे ऐसे फर्जी कॉल करने वालों को किसी भी तरह की राशि ट्रांसफर न करें। साथ ही OTP, बैंक खाते की जानकारी, ATM या डेबिट कार्ड संबंधी जानकारी, पासवर्ड और अन्य निजी दस्तावेज साझा करने से भी बचें।

यदि कोई व्यक्ति बोर्ड के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो उसके नंबर और बातचीत से जुड़ी जानकारी सुरक्षित रखकर संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी जा सकती है।

माशिमं ने विद्यार्थियों से अपील की है कि परीक्षा परिणाम और उससे संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम जारी होने संबंधी जानकारी भी आधिकारिक माध्यमों से ही दी जाएगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला : आस्था और लोक संस्कृति का संगम.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Kerala Fairness Cream Case : फेयरनेस क्रीम से किशोरी की किडनी खराब होने का दावा, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Featured देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन, इंग्लैंड के खिलाफ T-20 सीरीज में दिखाएंगी दम
Featured खेल छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Accident News : छत्तीसगढ़ में कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : शादी समारोह में अचानक घुसे 4 हाथी, बैगा परिवार में मची अफरा-तफरी’ मेहमानों में भगदड़

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : 10 महीने बाद खुला युवक की मौत का मामला, शादी के लिए दबाव और धमकी देने के आरोप में प्रेमिका गिरफ्तार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त मामले में सरकार सख्त, अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?