Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में 4 दिन बारिश का दौर, उत्तर हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में 4 दिन बारिश का दौर, उत्तर हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार

Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में 4 दिन बारिश का दौर, उत्तर हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार

Hum Vatan News
Last updated: August 13, 2026 10:13 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG Weather Alert :  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले तीन दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

Contents
बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्रउत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्टइन इलाकों में हुई बारिशरायपुर में कैसा रहेगा मौसम?लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र

मौसम में बदलाव की मुख्य वजह उत्तर बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के पास बना निम्न दबाव क्षेत्र है। मौसम विभाग के अनुसार 12 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे तक यह सिस्टम इसी क्षेत्र में बना हुआ था। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

CG News : हिड़मा-देवा के गढ़ से कर्रेगुट्टा तक तिरंगा यात्रा, नक्सलमुक्त इलाके में बाइकर्स ने लहराया तिरंगा’ सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अगले 12 घंटों में इसके और स्पष्ट रूप से चिन्हित निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इसके बाद इसके अवदाब में बदलने और अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने का अनुमान है।

उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं अगले चार दिनों तक मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।

इन इलाकों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों में ओड़गी, वाड्रफनगर और डौरा कोचली में 7-7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं रघुनाथनगर, चलगली और कुसमी में 5-5 सेंटीमीटर बारिश हुई।

तमनार और चांदो में 4-4 सेंटीमीटर, जबकि अजगरबहार, मोहला और शंकरगढ़ में 3-3 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। साल्हेवारा, बिहारपुर, रतनपुर, सामरी, खरसिया, कोरबा, जनकपुर-भरतपुर, मैनपाट, दरी और घरघोड़ा में 2-2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई।

इसके अलावा छाल, कोटाडोल, बलरामपुर, खड़गांव, रायगढ़, मरवाही, राजपुर, धमधा, छुरिया, मनोरा, डौंडीलोहारा और डोंगरगढ़ में 1-1 सेंटीमीटर बारिश हुई।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 13 अगस्त को आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहने की संभावना है। शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

12 अगस्त को रायपुर और दुर्ग में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात की संभावना वाले क्षेत्रों में लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने की अपील की है। साथ ही स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी चेतावनियों और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Kerala Fairness Cream Case : फेयरनेस क्रीम से किशोरी की किडनी खराब होने का दावा, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Featured देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन, इंग्लैंड के खिलाफ T-20 सीरीज में दिखाएंगी दम
Featured खेल छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Accident News : छत्तीसगढ़ में कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत
Featured छत्तीसगढ़
CG News : शादी समारोह में अचानक घुसे 4 हाथी, बैगा परिवार में मची अफरा-तफरी’ मेहमानों में भगदड़
Featured छत्तीसगढ़
CG News : 10 महीने बाद खुला युवक की मौत का मामला, शादी के लिए दबाव और धमकी देने के आरोप में प्रेमिका गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त मामले में सरकार सख्त, अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : बगिया निवास में CM साय का जनदर्शन, फरियादियों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए निर्देश

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featurednational

HPV Vaccine: सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ बच्चियों को लगी HPV वैक्सीन

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredinternational

Donald Trump Iran Warning: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी खुली चेतावनी, समझौता नहीं हुआ तो फिर बरसेंगे अमेरिकी बम

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?