Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Telangana School Principal Murder Case: 10वीं के दो छात्रों ने प्रिंसिपल को 27 बार चाकू घोंपा, ‘बाबू’ शब्द से खुला हत्याकांड का राज
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Telangana School Principal Murder Case: 10वीं के दो छात्रों ने प्रिंसिपल को 27 बार चाकू घोंपा, ‘बाबू’ शब्द से खुला हत्याकांड का राज

Featuredदेश - विदेश

Telangana School Principal Murder Case: 10वीं के दो छात्रों ने प्रिंसिपल को 27 बार चाकू घोंपा, ‘बाबू’ शब्द से खुला हत्याकांड का राज

Hum Vatan News
Last updated: August 20, 2026 4:38 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Telangana School Principal Murder Case: तेलंगाना के नलगोंडा जिले में स्कूल प्रिंसिपल की हत्या के मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, एक प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर रूपा रेड्डी की हत्या का आरोप 10वीं कक्षा के दो नाबालिग छात्रों पर है। आरोप है कि दोनों ने प्रिंसिपल पर चाकू से 27 वार किए और वारदात के बाद फरार हो गए।

Contents
घर में अकेली थीं प्रिंसिपल‘बाबू’ शब्द बना पुलिस के लिए अहम सुरागहत्या के बाद छात्रों ने जमकर उड़ाए पैसेनकदी में मिले इंसानी खून के निशान

घर में अकेली थीं प्रिंसिपल

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को रूपा रेड्डी अपने घर में अकेली थीं, जहां वह मृत अवस्था में मिलीं। जांच में सामने आया कि उनके शरीर पर चाकू से 27 बार वार किए गए थे। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे चोरी की घटना सामने आई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

आरोप है कि प्रिंसिपल ने दोनों में से एक छात्र को अपने घर से चोरी करते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद छात्रों ने कथित तौर पर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

‘बाबू’ शब्द बना पुलिस के लिए अहम सुराग

इस हत्याकांड की जांच में मृतका की अपनी मौसी से हुई आखिरी फोन बातचीत अहम साबित हुई। पुलिस के मुताबिक, फोन बंद होने से कुछ देर पहले रूपा ने बातचीत के दौरान ‘बाबू’ शब्द कहा था।

तेलंगाना में ‘बाबू’ शब्द का इस्तेमाल बच्चों या छात्रों को संबोधित करने के लिए भी किया जाता है। इसी वजह से पुलिस ने स्कूल के छात्रों की भूमिका की जांच शुरू की। जांच आगे बढ़ी तो 10वीं कक्षा के दो छात्रों पर शक गहराता गया।

Ramayan: ‘सीता’ दीपिका चिखलिया को क्यों नहीं लगाने दी गई थी लिपस्टिक? हेमा मालिनी ने दी थी खास सलाह

हत्या के बाद छात्रों ने जमकर उड़ाए पैसे

नलगोंडा के पुलिस अधीक्षक शरत चंद्र पवार के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि दो 10वीं के छात्र अचानक काफी पैसे खर्च कर रहे थे और दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। इसके बाद पुलिस का शक और मजबूत हो गया।

पुलिस ने बुधवार सुबह दोनों नाबालिगों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान एक छात्र के पास से 1.51 लाख रुपये नकद और आईफोन बरामद होने की बात सामने आई।

नकदी में मिले इंसानी खून के निशान

पुलिस के मुताबिक, छात्र ने पूछताछ में दावा किया कि उसके पास मौजूद पैसे उसके माता-पिता ने दिए थे। हालांकि, नकदी की फोरेंसिक जांच में इंसानी खून के निशान मिलने की बात सामने आई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद रकम और अन्य सामान का संबंध प्रिंसिपल की हत्या से कैसे है। मामले में दोनों नाबालिगों से पूछताछ जारी है और पुलिस हत्या से जुड़े अन्य सबूत भी जुटा रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

IGKV पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, B.Sc. द्वितीय वर्ष की परीक्षा निरस्त’ पांच सदस्यीय जांच समिति गठित
Featured छत्तीसगढ़
KBC में छत्तीसगढ़ के योगेश साहू का जलवा, 50 लाख जीतकर रचा कमाल’ अब IAS बनने की तैयारी
Featured छत्तीसगढ़
Vande Mataram: कांग्रेस के फैसले पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘तुष्टीकरण के लिए राष्ट्रगीत के दो टुकड़े किए’
Featured देश - विदेश
CG News : परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्र वायरल’ छत्तीसगढ़ में पेपर लीक के आरोप से मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
धमतरी के बाद अब दुर्ग में ED की बड़ी रेड, कई ठिकानों पर जांच जारी
Featured छत्तीसगढ़
Ramayan: ‘सीता’ दीपिका चिखलिया को क्यों नहीं लगाने दी गई थी लिपस्टिक? हेमा मालिनी ने दी थी खास सलाह
Featured मनोरंजन
Manav Suthar: 10 विकेट लेने के पीछे क्या है राज? भारतीय स्पिनर ने खोला सफलता का सीक्रेट, रोज करते थे 35 ओवर गेंदबाजी
Featured खेल
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा के 20 लाख रुपये पर थी ससुराल वालों की नजर! चीन के शेयर बाजार में निवेश का बना रहे थे दबाव, CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा
Featured national

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Pakistan High Commission: पाकिस्तान की कार्रवाई का भारत ने दिया जवाब, दिल्ली में हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : नशे का खौफनाक असर’ गले में जहरीला सांप डालकर घूमता रहा युवक, बार-बार डसे जाने पर बिगड़ी हालत

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : CMO से गाली-गलौज और मारपीट की धमकी का VIDEO वायरल, नपा अध्यक्ष पर उठे सवाल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?