Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Imran Khan Hospital Treatment : अस्पताल पहुंचे इमरान खान, 6 विशेषज्ञों ने किया मेडिकल चेकअप; भर्ती पर फैसला रिपोर्ट के बाद होगा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Imran Khan Hospital Treatment : अस्पताल पहुंचे इमरान खान, 6 विशेषज्ञों ने किया मेडिकल चेकअप; भर्ती पर फैसला रिपोर्ट के बाद होगा

Featuredदेश - विदेश

Imran Khan Hospital Treatment : अस्पताल पहुंचे इमरान खान, 6 विशेषज्ञों ने किया मेडिकल चेकअप; भर्ती पर फैसला रिपोर्ट के बाद होगा

Hum Vatan News
Last updated: August 21, 2026 1:08 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Imran Khan Hospital Treatment: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इलाज और मेडिकल जांच के लिए गुरुवार रात अडियाला जेल से इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया। करीब 4 घंटे बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच वापस जेल भेज दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने के बाद सुरक्षा कारणों से बिल्डिंग की सभी लाइटें बंद कर दी गईं और अस्पताल के स्टाफ के मोबाइल फोन भी जमा करा लिए गए।

Contents
छह विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांचसुप्रीम कोर्ट ने अस्पताल ले जाने का दिया था आदेशइमरान के इलाज के लिए बनेगा मेडिकल बोर्डसरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की रिव्यू पिटीशनअगस्त 2023 से जेल में बंद हैं इमरान खान

छह विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच

इमरान खान को आधी रात के करीब शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया, जहां छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल चेकअप किया। जांच पूरी होने के बाद डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला होना था कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है या नहीं। जांच के बाद उन्हें वापस अडियाला जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सुप्रीम कोर्ट ने अस्पताल ले जाने का दिया था आदेश

दरअसल, पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आदेश दिया था कि इमरान खान को दो दिनों के भीतर अस्पताल ले जाया जाए। कोर्ट ने उन्हें 16 सितंबर तक अस्पताल में रखने की बात कही थी। हालांकि, सरकार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय मेडिकल जांच के लिए शिफा इंटरनेशनल अस्पताल पहुंचाया और जांच के बाद वापस जेल भेज दिया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Putrada Ekadashi’ संतान सुख के लिए पुत्रदा एकादशी पर करें ये सरल उपाय, बरसेगी श्रीकृष्ण की कृपा

इमरान के इलाज के लिए बनेगा मेडिकल बोर्ड

सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने का भी निर्देश दिया है। इस बोर्ड में उनकी बहन डॉ. उजमा खान और उनके निजी डॉक्टर को भी शामिल किया जाना है। बोर्ड उनकी पुरानी मेडिकल रिपोर्ट और मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति की समीक्षा करेगा। डॉक्टर यह भी पता लगाएंगे कि उनके शरीर में ब्लड क्लॉट बनने की वजह क्या है और भविष्य में इससे कोई गंभीर खतरा तो नहीं है।

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की रिव्यू पिटीशन

इमरान खान को प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भेजने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पाकिस्तान सरकार ने फिर चुनौती दी है। सरकार ने गुरुवार को रिव्यू पिटीशन दाखिल कर कोर्ट से अपने आदेश पर दोबारा विचार करने और उसे वापस लेने की मांग की।

अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। तोशाखाना मामले में सजा के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद सिफर, अल-कादिर ट्रस्ट और इद्दत निकाह समेत कई मामलों में उन्हें सजा सुनाई गई। जनवरी 2025 में अल-कादिर ट्रस्ट मामले में उन्हें 14 साल की सजा मिली थी, जबकि दिसंबर 2025 में तोशाखाना मामले में इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल की सजा सुनाई गई।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : हैरान करने वाला मामला’ महिला को मृत समझ पुलिस ने कमरे में जड़ा ताला, दो घंटे बाद जिंदा मिली
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : मोबाइल की धुन में बुझ गए दो चिराग, तालाब में डूबे सगे भाइयों की मौत से मचा कोहराम
Featured छत्तीसगढ़
Police Transfer List 2026
CG IFS Transfer: छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों का तबादला, वन विभाग ने जारी किया आदेश
Featured छत्तीसगढ़
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पड़ा भारी, Amit Shah’ और अधिकारियों को लेकर टिप्पणी करने पर FIR
Featured छत्तीसगढ़
Mumbai Kurla Crane Accident : पुरानी इमारत गिराने के दौरान बेकाबू हुई क्रेन, कई घर चपेट में आए
Featured national
Lucknow Divya Mishra Murder Case: बिना नंबर वाले ऑटो में छिपकर आया पति, बैंक के बाहर पत्नी को मारी गोली
Featured national
Assam-Meghalaya Border Tension : गाड़ियों में आगजनी के बाद भड़का विवाद, जोराबाट से उमियम तक नाकेबंदी
Featured देश - विदेश
Mahtari Vandan Yojana’ पर बड़ा एक्शन’ सरकारी नौकरी के बावजूद ले रहे थे योजना का लाभ, सैलरी से कटेगी रकम
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredखेल

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज पर फिर मंडराया संकट, तारीखों में बदलाव के संकेत

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Electricity Update : छत्तीसगढ़ में बिजली कनेक्शन का नया नियम, 1 सितंबर से e-KYC अनिवार्य’ ऐसे करें अपडेट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

Govinda-Sunita Ahuja : गोविंदा की दूसरी शादी की प्लानिंग? सुनीता आहूजा के कथित बयान से फिर गरमाया मामला

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?