Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: IAS दिव्या मित्तल ने छोड़ी प्रशासनिक सेवा, IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ाई कर लंदन में भी किया काम
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » IAS दिव्या मित्तल ने छोड़ी प्रशासनिक सेवा, IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ाई कर लंदन में भी किया काम

Featurednational

IAS दिव्या मित्तल ने छोड़ी प्रशासनिक सेवा, IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ाई कर लंदन में भी किया काम

Hum Vatan News
Last updated: August 30, 2026 2:19 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

IAS दिव्या मित्तल: उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। करीब 13 साल तक प्रशासनिक सेवा में रहने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। दिव्या मित्तल ने अपने कार्यकाल के दौरान देवरिया और मीरजापुर समेत कई जगहों पर काम किया और अपने अनुभवों को याद करते हुए लोगों का आभार जताया।

Contents
IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से की पढ़ाई’13 वर्षों की यात्रा अविस्मरणीय रही’‘अपने लिए देखे सपने पूरे हो चुके थे’सहयोगियों और जनता को दिया श्रेयवृद्ध महिला के आशीर्वाद को बताया जीवनभर की याद

IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से की पढ़ाई

IAS दिव्या मित्तल का शैक्षणिक सफर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने IIT दिल्ली से पढ़ाई करने के बाद IIM बैंगलोर से मैनेजमेंट की शिक्षा हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लंदन में नौकरी भी की थी। हालांकि, भारत के विकास में योगदान देने की इच्छा उन्हें वापस देश ले आई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इसके बाद उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की और करीब 13 साल पहले आईएएस अधिकारी बनीं। अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह जिस भारत का सपना देखा करती थीं, उसे बनाने की प्रक्रिया में खुद भी योगदान देना चाहती थीं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

’13 वर्षों की यात्रा अविस्मरणीय रही’

अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए दिव्या मित्तल ने लिखा कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने प्रशासनिक सेवा में बिताए 13 वर्षों को अविस्मरणीय बताया।

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले अनुभवों को भी साझा किया। उनके मुताबिक, देवरिया ने उन्हें सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना कोई विकल्प नहीं बल्कि कर्तव्य है। वहीं मीरजापुर ने उन्हें यह सीख दी कि ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं, बल्कि सिर्फ एक राय है।

दिव्या ने मां विंध्यवासिनी का भी जिक्र किया और लिखा कि उन्होंने सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, बल्कि लोगों के विश्वास और ईश्वर की कृपा से आती है।

‘अपने लिए देखे सपने पूरे हो चुके थे’

दिव्या मित्तल ने अपनी पोस्ट में कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी सीख यह रही कि उनके अपने सपने पूरे हो चुके थे, इसलिए अब अपने लोगों के लिए देखे गए सपनों को जीना था।

उन्होंने प्रशासनिक सेवा के दौरान किए गए कामों को याद करते हुए बताया कि उन्हें उस समय सबसे ज्यादा सुकून मिला, जब किसी परिवार को पहली बार जमीन का अधिकार मिला, किसी दिव्यांग व्यक्ति को सम्मान के साथ जीने का अवसर मिला या किसी किसान के खेत तक पानी पहुंचा।

उन्होंने कहा कि लोगों के संघर्षों के साथ चलते हुए उन्होंने यह समझा कि हर सरकारी फाइल के पीछे एक इंसान होता है और उसकी गरिमा बनाए रखना ही न्याय है।

Women’s Asia Cup 2026: 3.5 ओवर में 3 विकेट लेकर मिताली ने मचाया कहर, श्रीलंका ने UAE को चटाई धूल

सहयोगियों और जनता को दिया श्रेय

IAS दिव्या मित्तल ने अपनी सफलता और कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग का श्रेय उन लोगों को भी दिया, जिन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि लोगों ने उनकी खुशियों में उनसे ज्यादा खुशी मनाई और तब भी उन पर विश्वास रखा, जब वह खुद थकी या टूटी हुई महसूस कर रही थीं।

उन्होंने अपने साथ काम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों का भी आभार जताया। दिव्या ने कहा कि इन सभी लोगों ने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और मुश्किल परिस्थितियों में डटे रहे।

वृद्ध महिला के आशीर्वाद को बताया जीवनभर की याद

इस्तीफे की पोस्ट के अंत में दिव्या मित्तल भावुक नजर आईं। उन्होंने लहुरिया दह की पहाड़ी की एक वृद्ध महिला का किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि जब उस महिला के गांव में पहली बार पानी पहुंचा तो वह कुछ नहीं बोली, बल्कि कांपते हाथों से उनके सिर को छूकर आशीर्वाद दिया।

दिव्या ने लिखा कि पद आज छूट गया है, लेकिन उस वृद्ध महिला का स्पर्श और देश की मिट्टी से मिला सपना उनके जीवन से कभी नहीं छूटेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : रायपुर के 30 स्पा सेंटरों में एक साथ पुलिस की छापेमारी, 100 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी रहे तैनात’ दो सेंटरों में मिली आपत्तिजनक सामग्री
Featured छत्तीसगढ़
Bilaspur Khaparganj Violence : बिलासपुर के खपरगंज में विवाद ने लिया हिंसक रूप, पथराव के बाद मचा हड़कंप’ भारी पुलिस बल तैनात, 16 संदिग्ध हिरासत में
Featured छत्तीसगढ़
Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350
Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350: बॉबर सेगमेंट की जंग में कौन सी बाइक है आपके लिए सही
automobile
Kiara Advani: ‘टॉक्सिक’ के बाद कियारा को मिला 10 साल पुरानी हिट फिल्म के सीक्वल का ऑफर!
Featured मनोरंजन
Women’s Asia Cup 2026: 3.5 ओवर में 3 विकेट लेकर मिताली ने मचाया कहर, श्रीलंका ने UAE को चटाई धूल
Featured खेल
Nepal Flood: तबाही के बाद नेपाल पर मंडराया स्वास्थ्य संकट, 579+ शव बरामद; अस्पताल हुए फुल
Featured international
High Court
CG High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 20 कोर्ट मैनेजरों की नियुक्ति पर लगाई मुहर, बिलासपुर से लेकर कोरबा-दुर्ग और रायपुर तक मिली नई जिम्मेदारी
Featured छत्तीसगढ़
CG News : मैनपाट में बारिश बनी आफत, तेज बहाव में बह गए बाइक सवार युवक-युवती’ करीब एक किलोमीटर दूर युवती का हुआ रेस्क्यू, युवक लापता
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredreligion

Puja Rules : भगवान को भोग लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम’ मंदिर में प्रसाद रखने को लेकर क्या कहते हैं पूजा के नियम, जानिए पूरी जानकारी

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लगातार 5 दिन बरसेंगे बादल’ गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredreligion

30 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को व्यापार में मिलेगा लाभ, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

By
Hum Vatan News
8 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?