Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा प्लेसमेंट एजेंसी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई — ₹10 लाख की सुरक्षा निधि की राजसात, एजेंसी को भी किया ब्लैकलिस्ट.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा प्लेसमेंट एजेंसी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई — ₹10 लाख की सुरक्षा निधि की राजसात, एजेंसी को भी किया ब्लैकलिस्ट.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा प्लेसमेंट एजेंसी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई — ₹10 लाख की सुरक्षा निधि की राजसात, एजेंसी को भी किया ब्लैकलिस्ट.

Hum Vatan News
Last updated: August 31, 2026 7:07 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एण्ड सेक्युरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के विरुद्ध अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की गई है। मंडल द्वारा एजेंसी की ₹10 लाख (रुपये दस लाख मात्र) की सुरक्षा निधि राजसात करते हुए एजेंसी को मंडल में कार्यरत एजेंसियों में ब्लैक लिस्ट कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल तथा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा संयुक्त निविदा के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए उक्त एजेंसी के साथ दिनांक 01 जुलाई 2023 को अनुबंध किया गया था। मंडल में उक्त निविदा की अवधि मार्च 2026 में समाप्त हो चुकी है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

निविदा अवधि समाप्त होने के पश्चात मंडल मुख्यालय में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों द्वारा शिकायत की गई कि एजेंसी द्वारा उनके वेतन से पांच माह की अवधि में सुरक्षा निधि के नाम पर राशि की कटौती की गई तथा कार्यकाल समाप्त होने के बाद राशि वापस करने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद राशि वापस नहीं की गई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मंडल द्वारा शिकायत की जांच कराए जाने पर यह तथ्य प्रमाणित हुआ कि एजेंसी द्वारा कर्मचारियों के वेतन से किश्तों में राशि की कटौती की गई। बैंक खातों के माध्यम से किए गए भुगतानों की जांच में भी यह तथ्य सामने आया कि एजेंसी द्वारा मंडल से प्राप्त राशि की तुलना में संबंधित कर्मचारियों को कम वेतन का भुगतान किया गया।

इस संबंध में मंडल द्वारा पत्र क्रमांक 808, दिनांक 30 जुलाई 2026 के माध्यम से एजेंसी को नोटिस जारी किया गया। एजेंसी द्वारा 11 अगस्त 2026 को प्रस्तुत जवाब में भी कर्मचारियों के वेतन से राशि की कटौती किए जाने की बात स्वीकार की गई। शिकायत के उपरांत एजेंसी द्वारा कर्मचारियों को राशि का भुगतान किया जाना भी सामने आया। जांच एवं प्रस्तुत जवाब से यह स्पष्ट हुआ कि एजेंसी द्वारा निविदा एवं अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं किया गया।

निविदा की शर्त क्रमांक 1.5 के अनुसार सफल निविदाकार द्वारा भविष्य में संतोषप्रद कार्य संपादित नहीं किए जाने की स्थिति में Performance Security के रूप में जमा राशि जब्त की जा सकती है। वहीं निविदा की कंडिका 11 (vii) में कर्मचारियों के EPF एवं ESIC अंशदान सहित वेतन भुगतान की निर्धारित प्रक्रिया एवं संबंधित वैधानिक प्रावधानों का पालन किया जाना अनिवार्य किया गया था।

निविदा शर्तों में एजेंसी के लिए EPF Act, ESIC Act, LWF Act एवं Minimum Wages Act सहित संबंधित श्रम कानूनों के प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य था। साथ ही कर्मचारियों के अंशदान की राशि संबंधित EPF/ESIC खातों में जमा कर चालान प्रस्तुत करने के बाद ही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रतिपूर्ति का प्रावधान था। नियमों का पालन नहीं किए जाने पर आवश्यक कार्रवाई एवं एजेंसी को Blacklist किए जाने का प्रावधान भी निविदा में स्पष्ट रूप से उल्लेखित था।

इन तथ्यों तथा दिनांक 01 जुलाई 2023 को निष्पादित अनुबंध की संबंधित शर्तों के उल्लंघन को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा ₹10,00,000 की Performance Security राजसात करने तथा मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एण्ड सेक्युरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हेड ऑफिस न्यू चन्द्रा कॉलोनी, वार्ड क्रमांक-18, हनुमंतपुरम, राजनांदगांव को मंडल में कार्यरत एजेंसियों की काली सूची (Black List) में दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने स्पष्ट किया है कि प्लेसमेंट के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को उनके वैधानिक एवं अनुबंधानुसार देय पारिश्रमिक तथा सामाजिक सुरक्षा संबंधी लाभों से वंचित किए जाने की किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा।
मण्डल द्वारा संबंधित प्रकरण में उपलब्ध दस्तावेजों, बैंक खातों, भुगतान संबंधी अभिलेखों एवं एजेंसी के जवाब का परीक्षण किया गया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर निविदा एवं अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

मण्डल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके अधीन प्लेसमेंट के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को नियमानुसार देय वेतन, EPF, ESIC एवं अन्य वैधानिक लाभ समय पर प्राप्त हों तथा किसी भी कर्मचारी के वेतन से अनुचित अथवा अनधिकृत कटौती न की जाए।

साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की अनियमितता, अनुबंधीय शर्तों के उल्लंघन अथवा वैधानिक अंशदान में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Accident : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्रक से भिड़ी’ 2 की मौत, 15 घायल
Featured छत्तीसगढ़
TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहुड’ पहल : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ…प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को अब निःशुल्क रेत.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प….पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा छत्तीसगढ़, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Kiren Rijiju: ‘देश और तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नहीं’, न्यूयॉर्क प्रदर्शन पर किरेन रिजिजू का बड़ा बयान
Featured national

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

CM विजय के फाउंडेशन के नाम पर साइबर ठगी, इंदौर में आधा दर्जन शिकायतों से मचा हड़कंप

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Russia’s counter-attacks: कीव के पास रूसी ड्रोन अटैक में 38 की मौत, 4 लापता’ रूस ने दी बड़े हमले की चेतावनी

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Road Accident News : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत’ एक मजदूर की मौत, कई घायल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?